ePaper

मोतिहारी में संदिग्ध स्थिति में मिला विवाहिता का शव, ससुराल वाले मौके से फरार

Updated at : 22 May 2023 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
मोतिहारी में संदिग्ध स्थिति में मिला विवाहिता का शव, ससुराल वाले मौके से फरार

पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजिअरवा गांव में सोमवार को संदिग्ध स्थिति में एक नवविवाहिता का शव बरामद हुआ है. नवविवाहिता की मौत के बाद उसके ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हो चुके हैं.

विज्ञापन

मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजिअरवा गांव में सोमवार को संदिग्ध स्थिति में एक नवविवाहिता का शव बरामद हुआ है. नवविवाहिता की मौत के बाद उसके ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हो चुके हैं. ग्रामीणों की सूचना पर सुगौली थाने की पुलिस और मृतका के मायकेवाले मौके पर पहुंचे. पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है. मृतका के पिता संजय पासवान ने थाने में आवेदन देकर बेटी की हत्या करने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है.

दामाद पर मारपीट करने का लगाया आरोप

पुलिस को दर्ज प्राथमिकी में पिता संजय पासवान ने बताया कि वह पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव के रहने वाले हैं. बेटी चांदनी की शादी पिछले वर्ष सुगौली थाना क्षेत्र के पंजियरवा गांव के रहने वाले अर्जुन पासवान के साथ किया था. शादी के बाद से ही दहेज के लिए मेरी बेटी के साथ उसका पति मारपीट करता था. हम लोग और दहेज देने की स्थिति में नहीं थे, लेकिन अंदाजा नहीं था कि ये लोग मेरी बेटी को मार देंगे. संजय पासवान ने कहा कि सोमवार की सुबह में चांदनी के ससुराल के बगल के लोगों से सूचना मिली कि मेरी बेटी की मौत हो गई है. सूचना मिलने के बाद जब पंजिअरवा पहुंचा तो चांदनी के ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार थे. उसका शव पड़ा हुआ था. मेरी बेटी की उसके ससुराल वालों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है.

सभी आरोपित फरार

घटना के संबंध में सुगौली थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि एक नवविवाहिता की मौत हो जाने की सूचना ग्रामीणों ने दी. पुलिस टीम को भेजा गया था. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतका के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्राथमिकी में विवाहिता के पिता ने बताया है कि मेरी बेटी की उसके ससुराल वालों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन