Bihar News: बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, सात माह पहले की थी लव मैरिज, जानें पूरा मामला…

Bihar News: मृतक 25 वर्षीय विक्रम कुमार मुजफ्फरपुर जिले के पारू फतेहाबाद निवासी सत्यनारायण साह का पुत्र था. वह यहां अपनी पत्नी पूजा कुमारी के साथ किराये के मकान में रहता था. युवक की खुदकुशी की जानकारी मिलते ही वहां बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गये.
बिहार के हाजीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र वार्ड 37 जढुआ बड़ई टोला में सोमवार को एक युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला. मृतक 25 वर्षीय विक्रम कुमार मुजफ्फरपुर जिले के पारू फतेहाबाद निवासी सत्यनारायण साह का पुत्र था. वह यहां अपनी पत्नी पूजा कुमारी के साथ किराये के मकान में रहता था. युवक की खुदकुशी की जानकारी मिलते ही वहां बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गये. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची औद्योगिक थाने की पुलिस ने घटना की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मिली जानकारी के अनुसार विक्रम अपनी पत्नी के साथ पिछले एक माह से औद्योगिक थाना क्षेत्र वार्ड 37 जढुआ बड़ई टोला मोहल्ले के एक मकान में किरायेदार के रूप में रह रहा था. यहीं पर एक कार एजेंसी में वह मजदूरी करता था. परिजन व उसकी पत्नी पूजा के अनुसार दोनों ने सात माह पूर्व लव मैरिज की थी. पिछले एक माह से यहां किराये के मकान में रह रहे थे. घर में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था. सोमवार की सुबह पति-पत्नी ने आपस में बात की थी. इस बीच कुछ काम से उसकी पत्नी जैसे ही घर से बाहर निकली.
विक्रम ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया और साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पत्नी ने बताया कि जब वह लौट कर आयी तो कमरा अंदर से बंद था. काफी आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से अंदर झांका. अंदर साड़ी के फंदे से विक्रम का शव लटक रहा था. उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गये. घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी मुजफ्फरपुर से हाजीपुर पहुंच गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










