बेनीपुर में कार से 108 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

शराब की जप्त गाडी सहित गिरफ्तार शराब तस्कर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेनीपुर में मद्य निषेध विभाग ने एक कार से 108 लीटर विदेशी शराब जब्त करते हुए दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक कार भी जब्त की है. गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Benipur News: मद्य निषेध थाना की टीम ने सोमवार की रात भरत चौक और जरिसो चौक के बीच एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके से करीब 108 लीटर विदेशी शराब और एक कार को जब्त किया है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर शुरू की गई वाहन जांच

मद्य निषेध थानाध्यक्ष श्रीनिवास ने बताया कि सूचना मिली थी कि उजले रंग की एक कार से विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित सड़क पर वाहन जांच अभियान शुरू किया.

तलाशी में मिली 388 बोतल विदेशी शराब

वाहन जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर चालक से पूछताछ की गई. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान 375 एमएल की 168 बोतल और 180 एमएल की 250 बोतल सहित कुल 388 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 108 लीटर बताई गई है.

कार जब्त, दो आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने शराब के साथ कार (यूपी 14 बीएन 9733) को भी जब्त कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हरियाणा के रोहतक जिले के लाखन माजरा थाना क्षेत्र के गिरावाड़ निवासी कुलदीप सिंह तथा दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र के महिनाम निवासी अजय कुमार मंडल के रूप में हुई है.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपित

पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन