महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और मानवता का सर्वोच्च मिसाल

Updated:
विज्ञापन

महात्मा गांधी की पूण्यतिथि पर दरभंगा टावर चौक पर श्रद्धांजलि सह उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

दरभंगा. महात्मा गांधी की पूण्यतिथि पर दरभंगा टावर चौक पर श्रद्धांजलि सह उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता ईं. कामेश्वर झा ने की. सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक लोगों ने उपवास रखा. मौके पर ईं. कामेश्वर झा ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और मानवता का सर्वोच्च मिसाल है. आज के समय में जब समाज कई प्रकार की चुनौतियों से जूझ रहा है, तब गांधी जी के विचार हमें शांति, सद्भाव और नैतिकता का मार्ग दिखाते हैं. गांधी जी के सिद्धांतों को अपनाकर ही हम एक सशक्त, शांतिपूर्ण और भाइचारे वाला समाज बना सकते हैं. इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर गांधी जी के प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिए” का सामूहिक गायन किया गया. कार्यक्रम में राम पुकार चौधरी, रीता मिश्रा, रमन कुमार झा, अखिलेश कुमार चौधरी, मो. वसीम अहमद आदि शामिल थे. वहीं जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, प्रवक्ता मो. असलम, तेज नागमणि, मिथिलेश यादव, नारायण पासवान, सुरेश राम, शिवनारायण पासवान आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन