Darbhanga News: पंचायत उपचुनाव को लेकर प्रतिनियुक्त कर्मियों को दो चरणों में दिया जायेगा प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:जिले में 143 रिक्त पदों के लिए पंचायत उपचुनाव काे लेकर मतदान 09 जुलाई को एवं मतगणना 11 जुलाई को होगी.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. जिले में 143 रिक्त पदों के लिए पंचायत उपचुनाव काे लेकर मतदान 09 जुलाई को एवं मतगणना 11 जुलाई को होगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कौशल किशोर ने बताया है कि प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों, पदाधिकारियों का सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया, मत पेटिका संबंधित प्रशिक्षण एमएल एकेडमी परिसर होगा. प्रथम चरण का प्रशिक्षण 28 से 30 जून व दूसरे चरण का प्रशिक्षण 02 से 04 जुलाई तक है. 27 जून की सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 64 मास्टर ट्रेनर को समाहरणालय में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके बाद दो पाली में 28 से 30 जून तक तक पीठासीन पदाधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी (पी वन, टू, थ्री), पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, माइक्रो ऑब्जर्वर, मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक के लिए प्रतिनियुक्त कर्मियों एवं पदाधिकारी को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक पी वन को प्रशिक्षित किया जाएगा. दूसरी पाली में पी टू का प्रशिक्षण होगा. 29 जून को पी थ्री का प्रशिक्षण प्रथम पाली में एवं द्वितीय पाली में होगा. 30 जून को पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर, मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक को प्रशिक्षित किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन