Darbhanga: 28 लाख से बनेगा ग्रामीण हाट, 27 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

महथौर में ग्रामीण हाट निर्माण कार्य का निरीक्षण करते विभाग के अधिकारी | Prabhat Khabar Network

तारडीह प्रखंड के महथौर पंचायत में 28 लाख रुपये की लागत से ग्रामीण हाट का निर्माण अंतिम चरण में है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 27 अगस्त को पटना से वेबकास्ट के माध्यम से इसका शिलान्यास करेंगे. यह हाट किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार साबित होगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

विज्ञापन

Darbhanga News: तारडीह प्रखंड क्षेत्र के महथौर पंचायत में ग्रामीण हाट निर्माण की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गयी है. निर्माण कार्य शुरू होने से पहले शनिवार को विभागीय अभियंताओं ने स्थल का भौतिक सत्यापन किया. 27 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वेबकास्ट के माध्यम से पटना से ग्रामीण हाट का शिलान्यास करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

28 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण

ग्रामीण हाट का निर्माण ग्रामीण विकास मंत्रालय की बीबी-जी रामजी-मनरेगा योजना के तहत कराया जायेगा. कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश रौशन ने बताया कि जिले में दो ग्रामीण हाट परियोजनाओं का प्रस्ताव आया है. इनमें एक तारडीह के महथौर पंचायत और दूसरा केवटी पंचायत के लिए है.

प्रथम चरण में करीब 28 लाख रुपये की लागत से महथौर में हाट का निर्माण शुरू किया जायेगा.

किसानों और छोटे व्यापारियों को मिलेगा लाभ

ग्रामीण हाट बनने से स्थानीय किसानों और छोटे व्यापारियों को अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होगा. यहां किसान अनाज, फल और सब्जियों की बिक्री कर सकेंगे.

अधिकारियों के अनुसार, ग्रामीण हाट के निर्माण से स्थानीय स्तर पर कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है.

शिलान्यास से पहले अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

शिलान्यास कार्यक्रम से पहले विभागीय अभियंताओं ने निर्माण स्थल का भौतिक सत्यापन किया. निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता अवध बिहारी सिंह, जेइ राजेश कुमार, पीटीए प्रवेश कुमार, पीआरएस राजू कुमार एवं मुखिया प्रतिनिधि रामकरण दास मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: शहीद रामफल मंडल के 83वें शहादत दिवस पर सरकारी अवकाश की मांग, दिल्ली पहुंचे विधायक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन