Darbhanga AIIMS: निर्माण में देरी के खिलाफ नागरिक समाज का बड़ा फैसला, 2 अक्टूबर को सामूहिक उपवास

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा एम्स का मुख्य दूार

दरभंगा एम्स के निर्माण में हो रही देरी पर नागरिक समाज ने चिंता जताई है. इसके विरोध में 2 अक्टूबर को समाहरणालय के पास सामूहिक उपवास का निर्णय लिया गया है. नागरिक समाज ने केंद्र सरकार से जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग की है.

विज्ञापन

Darbhanga AIIMS: दरभंगा एम्स बनाओ अभियान नागरिक समाज की बैठक रविवार को संयोजक उमेश राय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दरभंगा एम्स के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर चिंता जतायी गयी. निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर नागरिक समाज ने आंदोलन का निर्णय लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

2 अक्टूबर को समाहरणालय के पास सामूहिक उपवास

बैठक में निर्णय लिया गया कि दरभंगा एम्स के निर्माण में हो रहे विलंब के विरोध में 2 अक्टूबर को समाहरणालय मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर सामूहिक उपवास किया जायेगा.

अभियान से जुड़े लोगों ने कहा कि दरभंगा एम्स के निर्माण में लगातार हो रही देरी से लोगों में निराशा है. बैठक के माध्यम से केंद्र सरकार से निर्माण कार्य अविलंब शुरू कराने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर इसे पूरा करने की मांग की गयी.

केंद्र सरकार से जल्द निर्माण शुरू कराने की मांग

नागरिक समाज के सदस्यों ने कहा कि दरभंगा एम्स उत्तर बिहार के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना है. इसके निर्माण में देरी का सीधा असर क्षेत्र के लोगों को मिलने वाली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं पर पड़ेगा.

बैठक में अविनाश ठाकुर, गोपाल ठाकुर, शौकत, पवन यादव, शनिचर पासवान, प्रो. राहत अली, सुभाष पासवान, संजय कुमार राय, धीरज चौरसिया, विश्वनाथ मिश्र, हीरा पासवान, दिनेश साफी, वीरेंद्र यादव, राम बुझावन यादव आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: सरकारी तालाब में मिट्टी भरकर कब्जे की कोशिश, मोहल्लावासियों ने डीएम से लगायी गुहार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन