Darbhanga: सवर्ण अधिकार रैली में उमड़ी भीड़, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन

रैली में शामिल मोर्चा के पदाधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

दरभंगा में सवर्ण अधिकार रैली में सैकड़ों लोग शामिल हुए. रैली में शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा में सवर्णों के लिए बराबरी के अवसर देने की मांग की गई. इसके साथ ही आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की भी आवाज उठी.

विज्ञापन

Savarn Adhikar Rally: अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के बैनर तले रविवार को दरभंगा में सवर्ण अधिकार रैली निकाली गयी. संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में निकली रैली दरभंगा राज सर्वे कार्यालय परिसर से शुरू होकर विद्यापति चौक तक पहुंची. रैली में युवाओं, बुद्धिजीवियों समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा में बराबरी की मांग

रैली के दौरान अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि सवर्ण समाज को सरकारी, राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बराबरी नहीं मिल रही है. उन्होंने दावा किया कि 20 वर्षों के संघर्ष के बाद देश में सवर्ण क्रांति की शुरुआत हुई है.

संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सवर्ण समाज को शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, वित्त, आवास और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में बराबरी का अवसर मिलना चाहिए.

आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग

रैली में करणी सेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सागर सिंह ने यूजीसी एक्ट हटाने और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की. उन्होंने कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक स्थिति को बनाया जाना चाहिए.

रैली में चंद्र मोहन झा, प्रवीण कुमार सिंह, पप्पू चौधरी, रौशन श्रीवास्तव, गोविंद कुमार, छोटू कुमार, कन्हैया दूबे, अर्जुन सिंह, रंजन शर्मा, रितेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: बिरौल में जलजमाव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, पूर्व मुखिया बच्चों के साथ पानी में तैरे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन