Darbhanga: शहीद रामफल मंडल के 83वें शहादत दिवस पर सरकारी अवकाश की मांग, दिल्ली पहुंचे विधायक
कार्यक्रम में शामिल विधायक ईश्वर मंडल व अन्य | Prabhat Khabar Network
दरभंगा ग्रामीण विधायक राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने दिल्ली में शहीद रामफल मंडल के 83वें शहादत दिवस पर आयोजित समारोह में भाग लिया. उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया. विधायक ने शहीद के सम्मान में शहादत दिवस पर सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग की, ताकि नई पीढ़ी उनके संघर्ष से प्रेरणा ले सके.
Ramphal Mandal Shahadat Diwas: शहीद रामफल मंडल के 83वें शहादत दिवस पर दिल्ली में आयोजित समारोह में दरभंगा ग्रामीण विधायक राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल शामिल हुए. अखिल भारतीय धनुवंशी सेवा संघ एवं अखिल भारतीय धानुक एकता महासंघ के तत्वावधान में आयोजित समारोह में आयोजकों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया.
आपके शहर में
विधायक ने शहीद रामफल मंडल को किया नमन
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने शहीद रामफल मंडल को नमन किया. उन्होंने कहा कि रामफल मंडल महान युवा स्वतंत्रता सेनानी थे. वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में उन्होंने अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया.
विधायक ने कहा कि देश की आजादी के लिए रामफल मंडल ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी. उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा.
शहादत दिवस पर सरकारी अवकाश की मांग
विधायक राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने शहीदों के विचार और उनके संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत पर जोर दिया.
उन्होंने शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस पर सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले शहीदों के बलिदान और संघर्ष को समाज और नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है.
यह भी पढ़ें
Darbhanga News: चाय दुकान खोलते ही दुकानदार पर रॉड से हमला, हाथ-पैर तोड़ने का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए