जरिसो गांव में तालाब में डूबने से किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जरिसो गांव में मंगलवार कि देर शाम खेलने के दौरान तालाब में डूबने से एक बच्चे कि मौत हो गयी.

विज्ञापन

बेनीपुर. जरिसो गांव में मंगलवार कि देर शाम खेलने के दौरान तालाब में डूबने से एक बच्चे कि मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक जरिसो निवासी सुनील कुमार झा क�� 14 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार झा खेलने के दौरान तालाब में गिरकर डूब गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि आशुतोष चार लड़कों के साथ गांव के ही एक तालाब के भिंडा पर खेल रहा था. इसी बीच खेलते खेलते पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया. बच्चों द्वारा हल्ला करने जबतक लोग पहुंचते, तब तक बहुत देर हो चुका था. लोगों ने बड़ी मशक्कत कर शव को तालाब से निकाला.अचेतावस्था में उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. मृतक के परिवार में कोहराम मचा है. आशुतोष चार भाई में सबसे छोटा था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन