बेनीपुर व्यवहार न्यायालय में विशेष लोक अदालत, दो चेक बाउंस मामलों का हुआ निपटारा

Updated:
विज्ञापन
विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के दो मामलों का हुआ समझौते से निपटारा

बेनीपुर व्यवहार न्यायालय में चेक बाउंस मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत लगाई गई. इस दौरान 3 मामलों में से 2 का आपसी सहमति से समाधान किया गया, जिससे पीड़ितों को त्वरित न्याय मिला.

विज्ञापन

Darbhanga News: बेनीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को चेक बाउंस मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत की पीठ के समक्ष कुल तीन मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें से दो का आपसी सहमति से समझौता कर निष्पादन कर दिया गया.

दो मामलों में बना समझौता, एक रहा लंबित

विशेष लोक अदालत में प्रस्तुत तीन चेक बाउंस मामलों में दो मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई, जिसके बाद उनका निष्पादन कर दिया गया. वहीं, एक मामले में पक्षकारों के बीच सहमति नहीं बनने के कारण उसका निपटारा नहीं हो सका.

न्यायिक व अधिवक्ता सदस्यों की रही मौजूदगी

विशेष लोक अदालत के लिए गठित बेंच में एसडीजेएम रोहित कुमार गुप्ता न्यायिक सदस्य तथा अधिवक्ता विनय कुमार झा अधिवक्ता सदस्य के रूप में शामिल रहे. अधिवक्ता सुशील कुमार चौधरी और भोला ठाकुर ने भी दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

न्यायालय कर्मी व स्वयंसेवक रहे उपस्थित

इस अवसर पर न्यायालय कर्मी राजेश प्रसाद, प्रदीप सिंह तथा पारा विधिक स्वयंसेवक नितीश कुमार राम, टुनटुन दास, सुमंत कुमार भगत और अर्जुन राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन
सुबोध नारायण पाठक

लेखक के बारे में

By सुबोध नारायण पाठक

सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन