धान की रोपनी के बाद भी खेत सूखे, कमतौल में बारिश के इंतजार में किसान परेशान

Updated:
विज्ञापन

बेलबाड़ा चौर में खेत दिखाते किसान

सावन का महीना बीतने को है, लेकिन बारिश की कमी ने दरभंगा के कमतौल इलाके के किसानों की चिंता बढ़ा दी है. खेतों में नमी न होने से धान की फसल सूख रही है और मिट्टी में दरारें पड़ गई हैं. डीजल के बढ़ते दाम और गिरते भूजल स्तर के कारण सिंचाई भी मुश्किल हो गई है, जिससे किसानों की परेशानियां और बढ़ गई हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: कमतौल. सावन का महीना बीतने को है, लेकिन बारिश की कमी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. इलाके के कई खेतों में नमी नहीं रहने के कारण चौड़ी-चौड़ी दरारें पड़ गई हैं. धान के पौधे पानी के अभाव में मुरझाने लगे हैं. सूखे खेतों को देखकर किसानों के चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दे रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
बेलबाड़ा चौर में खेत दिखाते किसान | Prabhat Khabar Network
बेलबाड़ा चौर में खेत दिखाते किसान

बारिश के इंतजार में फट गई खेतों की धरती

किसानों के अनुसार धान की रोपनी के बाद पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में पानी नहीं टिक सका. लगातार सूखे के कारण मिट्टी जगह-जगह फट गई है. धान के पौधे भी पानी के अभाव में झुलसने लगे हैं. किसानों को अब अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार है.

डीजल महंगा, भूजल नीचे जाने से बोरिंग भी मुश्किल

किसानों का कहना है कि बारिश की कमी के बीच खेतों की सिंचाई के लिए बोरिंग का सहारा लेना भी आसान नहीं है. डीजल की बढ़ती कीमत और भूमिगत जलस्तर नीचे चले जाने के कारण सिंचाई का खर्च लगातार बढ़ रहा है. छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है.

धरती फटने के साथ किसानों का कलेजा भी फटा

बेलबाड़ा के किसान इंद्र कुमार यादव, आयुष कुमार, धीरज राय, अनिल राय, हरिवंश दास, अशर्फी चौपाल, चुनचुन राय, नरेंद्र कुमार सिंह, जीवछ साहनी और ममता देवी ने अपनी चिंता जताई.

किसानों ने कहा कि खेत की धरती फटने के साथ उनका कलेजा भी फट रहा है. यदि अब भी बारिश नहीं हुई तो धान की फसल पूरी तरह चौपट हो सकती है. फसल बर्बाद होने की स्थिति में परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित होने की चिंता किसानों को सता रही है.

बारिश नहीं हुई तो बढ़ेगी किसानों की मुश्किल

किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए इस समय पर्याप्त पानी की जरूरत है. समय पर बारिश नहीं होने और महंगी सिंचाई के कारण फसल बचाना चुनौती बन गया है. किसानों ने उम्मीद जताई कि जल्द बारिश होगी और सूख रहे खेतों को राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: थाना परिसर में 1863.93 लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण, चार कांडों की जब्ती नष्ट


विज्ञापन
Shivendra Kumar Shar

लेखक के बारे में

By Shivendra Kumar Shar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन