पूर्व मुखिया के खाली पड़े घर से पांच लाख कैश व जेवरात की चोरी

Updated:
विज्ञापन

कहुआ के पूर्व मुखिया शंभु झा के घर में रविवार की रात चोरों ने धावा बोलकर लाखों की चोरी कर ली. पूर्व मुखिया परिवार के साथ पटना में थे. घटना की जानकारी ग्रामीणों ने दी. सूचना मिलते ही वे वापस गांव लौटे.

विज्ञापन

बिरौल. कहुआ के पूर्व मुखिया शंभु झा के घर में रविवार की रात चोरों ने धावा बोलकर लाखों की चोरी कर ली. पूर्व मुखिया परिवार के साथ पटना में थे. घटना की जानकारी ग्रामीणों ने दी. सूचना मिलते ही वे वापस गांव लौटे. उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को पत्नी के साथ इलाज के लिए पटना गए थे. इसी बीच गांव से खबर आयी कि उनके घर में चोरी हो गयी है. उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में घुसकर लगभग पांच लाख रुपये नकद व जेवरात चुरा लिये. मामले में थानाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जांच शुरू की. डॉग स्क्वायड की मदद से भी जांच की जा रही है. मामला गंभीर है. हर एंगल से इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा. शंभु झा के घर हुई इस चोरी की घटना से आसपास के लोग भी दहशत में हैं. लोगों ने गांव में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन