पीएटी-2024 रद्द करने के फैसले के विरोध में शोधार्थियों का आंदोलन तेज, 21 जुलाई को धरना का एलान

Updated:
विज्ञापन
लनामिवि परिसर

लनामिवि परिसर

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) परिसर में PAT-2024 के शोधार्थियों ने बैठक कर 21 जुलाई को धरना देने का निर्णय लिया है. वे चयनित प्रक्रिया को बीच में रोके जाने के आदेश को वापस लेने और नामांकन शुरू करने की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Darbhanga News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) परिसर स्थित बाबा नागार्जुन स्मारक के समीप रविवार को पीएटी-2024 के शोधार्थियों एवं छात्र प्रतिनिधियों की बैठक हुई. बैठक में 21 जुलाई को विश्वविद्यालय परिसर में धरना देने तथा राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया.

आदेश वापस लेने और नामांकन शुरू करने की मांग

बैठक में शोधार्थियों से 21 जुलाई के धरना कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई. वक्ताओं ने कहा कि संबंधित आदेश से हजारों शोधार्थियों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने आदेश वापस लेने तथा बिना विलंब साक्षात्कार आयोजित कर नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की मांग की.

चयन प्रक्रिया बीच में रोकना बताया अनुचित

वक्ताओं का कहना था कि पीएटी-2024 की अधिसूचना 24 नवंबर 2025 को तत्कालीन प्रभावी यूजीसी रेगुलेशन-2016 के तहत जारी की गई थी और पूरी चयन प्रक्रिया उसी नियमावली के अनुरूप शुरू हुई थी.

उनका आरोप था कि परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद चयन प्रक्रिया को बीच में रोकना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है, जिससे अभ्यर्थियों की वर्षों की मेहनत प्रभावित हो रही है.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

बैठक में संदीप चौधरी ने कहा कि पारदर्शी और वैधानिक प्रक्रिया के तहत हुई परीक्षा को निरस्त करना उचित नहीं है. कुणाल पाण्डेय ने इसे शोध एवं उच्च शिक्षा में छात्रों के विश्वास से जुड़ा विषय बताया.

वहीं प्रिंस राज ने कहा कि यदि छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा.

बैठक में राजेश रंजन, रचना कुमारी, सचिन कुमार, मो. कबीर, सुनील यादव, मो. मुनीब, भाई नसरूल्लाह, अभिषेक कुमार झा, प्रदीप पासवान, मिथिलेश कुमार सहित अन्य शोधार्थी एवं छात्र प्रतिनिधि उपस्थित थे.


विज्ञापन
Pravin Kumar Chou

लेखक के बारे में

By Pravin Kumar Chou

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन