ऑपरेशन मुस्कान के तहत सात खोए मोबाइल बरामद, पुलिस ने मालिकों को लौटाए

Updated:
विज्ञापन

ऑपरेशन मुस्कान तहत सात लोगों को मिले मोबाइल

दरभंगा पुलिस के 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत सात खोए हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस मिल गए हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत दी है. यदि आपका मोबाइल गुम हो जाए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस के 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत कमतौल थाना पुलिस ने सात खोए हुए मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटा दिए. थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार चौधरी की मौजूदगी में लाभार्थियों को उनके मोबाइल सौंपे गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: डेंगू नियंत्रण को लेकर आज जिला टास्क फोर्स की बैठक, कई विभाग होंगे शामिल

सात लोगों को मिले उनके मोबाइल

कमतौल, टेकटार, ततैला, मुरैठा और रमौल गांव के सात लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिले. मोबाइल मिलने पर लाभार्थियों ने खुशी जताते हुए पुलिस की तत्परता और ईमानदारी की सराहना की.

मोबाइल गुम होने पर तुरंत दें सूचना

थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने कहा कि यदि किसी का मोबाइल गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें. पुलिस तकनीकी माध्यमों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से मोबाइल बरामद कर उसे वास्तविक स्वामी तक पहुंचाने का प्रयास करती है.

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए मोबाइल की बरामदगी का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन