महिंद्रा ट्रक एंड बस ने लॉन्च की नई कॉमर्शियल व्हीकल रेंज, ऑन-स्पॉट हुई बुकिंग और डिलीवरी

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते कंपनी के अधिकारी | Prabhat Khabar Network

महिंद्रा ट्रक एंड बस डिवीजन ने दरभंगा में अपनी नई कॉमर्शियल व्हीकल रेंज लॉन्च की. ग्राहकों के लिए जयो और फ्यूरियो श्रृंखला के नए मॉडल पेश किए गए, जिनकी ऑन-स्पॉट बुकिंग और डिलीवरी भी हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: महिंद्रा ट्रक एंड बस डिवीजन ने अपने अधिकृत डीलरशिप सोनल मोटर्स परिसर में रविवार को कस्टमर मीट का आयोजन कर नई कॉमर्शियल व्हीकल रेंज का शुभारंभ किया. इस दौरान कंपनी ने लाइट और इंटरमीडिएट कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में अपने नए मॉडल ग्राहकों के सामने पेश किए.

आपके शहर में

विज्ञापन

नए वाहनों की हुई बुकिंग और डिलीवरी

कार्यक्रम में महिंद्रा जयो और महिंद्रा फ्यूरियो श्रृंखला के वाहनों को प्रदर्शित किया गया. लॉन्च के दौरान चार नए वाहनों की ऑन-स्पॉट बुकिंग और डिलीवरी भी की गई. ग्राहकों की सुविधा के लिए प्रमुख फाइनेंसर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.

कंपनी अधिकारियों ने दी नई रेंज की जानकारी

कार्यक्रम में महिंद्रा के जोनल हेड सुरेश गणपति, जोनल सर्विस मैनेजर संजय शर्मा, जोनल सेल्स मैनेजर अमित गुप्ता, एरिया सर्विस मैनेजर राजीव सिंह, एरिया सेल्स मैनेजर चेतन कुमार और कस्टमर केयर मैनेजर अभिषेक राज शामिल हुए.

डीलरशिप की ओर से डीलर प्रिंसिपल शंभु प्रसाद और वर्कशॉप मैनेजर प्रभात रंजन ने टीम के साथ अतिथियों का स्वागत किया.

वारंटी और सर्विस सपोर्ट की दी जानकारी

कंपनी अधिकारियों ने ग्राहकों को नए वाहनों की विशेषताओं, वारंटी, गारंटी और भविष्य में उपलब्ध कराई जाने वाली सर्विस सुविधाओं की जानकारी दी. उन्होंने ग्राहकों को बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिलाया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन