LNMU में मेरिट स्पॉट एडमिशन शुरू, 16 सितंबर तक का है मौका

Updated:
विज्ञापन

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2026-30 के लिए मेरिट स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह प्रक्रिया 16 सितंबर तक चलेगी और यह समर्थ पोर्टल पर नामांकन का अंतिम चरण है.

विज्ञापन

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय जिले के अंगीभूत, संबद्ध एवं राजकीय डिग्री कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रम, सत्र 2026-30 के प्रथम सेमेस्टर में मेरिट स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी है. यह प्रक्रिया 16 सितंबर तक चलेगी. विश्वविद्यालय ने कहा है कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से होने वाला यह नामांकन प्रक्रिया का अंतिम चरण होगा.

विज्ञापन

20,367 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

इस चरण में पूर्व में आवेदन कर चुके नामांकन से वंचित अभ्यर्थियों के साथ-साथ नये आवेदकों को भी दो कॉलेजों के चयन का अवसर दिया गया है. कॉलेजों में विषयवार उपलब्ध रिक्तियों और अभ्यर्थियों की मेधा के आधार पर कॉलेज आवंटित किया गया है.

इस चरण में कुल 20,367 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. विश्वविद्यालय के अनुसार, चयन पूरी तरह अनारक्षित रखा गया है.

आईडी-पासवर्ड से डाउनलोड कर सकेंगे चयन पत्र

चयनित अभ्यर्थी अपनी आईडी एवं पासवर्ड का उपयोग कर चयन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करायी गयी है. अभ्यर्थी सूची में अपना नाम और आवंटित कॉलेज की जानकारी देख सकते हैं.

सीट रहने के बावजूद कॉलेज आवंटित नहीं होने पर करें शिकायत

इधर, कुछ छात्रों का आरोप है कि उन्होंने केवल एक कॉलेज का चयन किया था, लेकिन उस कॉलेज में सीट उपलब्ध रहने के बावजूद उन्हें कॉलेज आवंटित नहीं किया गया.

इस संबंध में पूछे जाने पर डीएसडब्ल्यू प्रो. अशोक कुमार मेहता ने कहा कि चयनित कॉलेज में सीट रहने के बावजूद जिन छात्रों को कॉलेज आवंटित नहीं किया गया है, वैसे कॉलेज डीएसडब्ल्यू कार्यालय को साक्ष्य के साथ ईमेल पर शिकायत करें. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी.

यह भी पढ़ें

Benipur News: डूबने से मौत के बाद परिवार को 4 लाख की राहत राशि, विधायक ने चेक देकर बिचौलियों से किया सावधान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन