आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख का चेक, विधायक ने कहा- सरकारी राशि पर पहला अधिकार पीड़ितों का

Updated:
विज्ञापन

पिरीत के परिजन को चेक देते विधायक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने पौड़ी गांव पहुंचकर आपदा में जान गंवाने वाले परिवार को 4 लाख रुपये की राहत राशि का चेक प्रदान किया. उन्होंने पीड़ित से राशि का सदुपयोग करने और किसी भी बिचौलिये को रिश्वत न देने की अपील की.

विज्ञापन

बेनीपुर: स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सचेतक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के पौड़ी गांव पहुंचकर आपदा पीड़ित परिवार को राहत राशि का चेक प्रदान किया. पानी में डूबने से हुई मौत के मामले में मृतक के पीड़ित परिजन मनोज कुमार को सरकार की ओर से चार लाख रुपये का चेक दिया गया.

विज्ञापन

पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की राहत

विधायक ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है. आपदा पीड़ितों का सरकारी खजाने पर पहला अधिकार है. उन्होंने मनोज कुमार से राहत राशि का सदुपयोग परिवार की शिक्षा और अन्य आवश्यक कार्यों में करने की अपील की.

बोले- राहत राशि के लिए किसी को रिश्वत न दें

विधायक ने कहा कि राहत राशि सीधे सरकार द्वारा दी जा रही है. इसमें किसी बिचौलिये की कोई भूमिका नहीं है. उन्होंने पीड़ित परिवार से अपील की कि किसी को एक रुपये की भी रिश्वत नहीं दें.

आपदा के समय आम लोगों के साथ खड़ी है सरकार

विधायक ने कहा कि एनडीए सरकार आपदा के समय हर परिस्थिति में आम लोगों के साथ खड़ी है. सरकार की ओर से आपदा पीड़ित परिवारों को नियमानुसार राहत उपलब्ध करायी जा रही है.

मौके पर सीओ राजीव, नाजिर राहुल कुमार, रजनीश सुन्दरम, राजू चौधरी, मनोज कामती, बौकू कामति, मुकेश कुमार ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: काम के लिए निकले 30 वर्षीय युवक का पेड़ से लटका मिला शव, पिता ने जतायी हत्या की आशंका

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन