हायाघाट में जमीन सर्वे ने पकड़ी रफ्तार, खेतों में पहुंचकर प्लॉट की हो रही जांच, रैयतों से मांगे जा रहे ये दस्तावेज

Updated:
विज्ञापन

भूमि सर्वेक्षण कार्य में जुटे कर्मी व मौजूद रैयत | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा के हायाघाट प्रखंड में विशेष भूमि सर्वेक्षण का काम तेजी से चल रहा है. मझौलिया-बिसाईपट्टी मौजा में अमीन टीम खेतों में पहुंचकर रैयतों के प्लॉट का भौतिक सत्यापन कर रही है. सर्वे में जमीन के कागजात का मिलान कर त्रुटियों को सुधारा जा रहा है.

विज्ञापन

दरभंगा: हायाघाट प्रखंड क्षेत्र में बिहार सरकार के विशेष भूमि सर्वेक्षण का काम अब गति पकड़ने लगा है. इन दिनों मझौलिया-बिसाईपट्टी मौजा में सर्वेक्षण कार्य चल रहा है. सर्वे अमीन मो. गुलजार के नेतृत्व में टीम सुबह से ही खेतों में रैयतों की मौजूदगी में प्लॉट का भौतिक सत्यापन कर रही है.

विज्ञापन

नक्शा और GPS से हो रहा जमीन का मिलान

सर्वे टीम नक्शा, चेन, जीपीएस उपकरण और एरियल मैप की मदद से जमीन की चौहद्दी, रकवा और किस्म का मिलान कर रही है. अमीन मो. गुलजार ने बताया कि मौजा में सर्वे का काम 18 सितंबर से शुरू हुआ है. प्रतिदिन औसतन 20 से 25 प्लॉट का सर्वेक्षण किया जा रहा है.

बगीचों और झाड़ी वाले क्षेत्रों में पेड़ों के कारण एरियल मैप स्पष्ट नहीं होने से सीमा निर्धारण में अधिक समय लग रहा है.

रैयतों से लिये जा रहे जमीन के दस्तावेज

अमीन ने बताया कि सर्वे के दौरान रैयतों से खतियान, केवाला, जमाबंदी, वंशावली समेत अन्य जमीन संबंधी दस्तावेज लिये जा रहे हैं. पुराने और वर्तमान नक्शे में अंतर मिलने पर रैयतों की सहमति से आवश्यक सुधार किया जा रहा है.

कागजात तैयार रखने की अपील

सर्वे कर्मियों ने रैयतों से अपने जमीन संबंधी कागजात तैयार रखने की अपील की है, ताकि सर्वेक्षण का काम सुचारु रूप से पूरा किया जा सके. कर्मियों के अनुसार, भूमि का सही रिकॉर्ड तैयार होने से भविष्य में जमीन से जुड़े विवादों को कम करने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें

बिरौल में स्मैक के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 ग्राम ड्रग्स के साथ पांच गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन