पहले प्रयास में एआईबीई-21 परीक्षा उत्तीर्ण कर गौतम मल्लिक ने बढ़ाया मिथिला का मान

Updated:
विज्ञापन

एआईबीई-21 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले गौतम मल्लिक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गौतम मल्लिक ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-21) को पहले ही प्रयास में पास कर लिया है. देशभर के विधि स्नातकों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 65.92% अभ्यर्थी ही सफल हुए थे.

विज्ञापन

Darbhanga News: गौतम मल्लिक ने प्रतिष्ठित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-21) प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. शनिवार शाम घोषित परिणाम के बाद परिवार, शुभचिंतकों और अधिवक्ता समुदाय में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

पहले प्रयास में मिली सफलता

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन देशभर के विधि स्नातकों के लिए आयोजित की जाती है. इस वर्ष आयोजित परीक्षा में 65.92 प्रतिशत अभ्यर्थी ही सफल हो सके.

गौतम मल्लिक दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के कहुआ गांव के मूल निवासी हैं. वे देवव्रत मल्लिक और वंदना मल्लिक के पुत्र हैं. वर्तमान में उनका परिवार धनबाद के बरटांड़ स्थित सूर्य विहार कॉलोनी में निवास कर रहा है.

परिवार और शुभचिंतकों ने दी बधाई

परिणाम घोषित होने के बाद परिवार के सदस्यों, शुभचिंतकों तथा अधिवक्ता समुदाय ने गौतम मल्लिक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन