तारलाही में नि:शुल्क मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

Updated:
विज्ञापन

चिकित्सा शिविर में मौजूद डॉक्टर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मध्य विद्यालय, तारलाही परिसर में इनर व्हील क्लब और एसवी हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क मल्टी-स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में सैकड़ों मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया और नि:शुल्क दवाएं प्राप्त कीं.

विज्ञापन

Free Health Camp: मध्य विद्यालय, तारलाही परिसर में रविवार को इनर व्हील क्लब और एसवी हॉस्पिटल, लहेरियासराय के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मल्टी-स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से नि:शुल्क परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं प्राप्त कीं.

विज्ञापन

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं

शिविर का उद्घाटन इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ. नीतू मेहता, सचिव अंशु, एसवी हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. श्वेता झा तथा अन्य चिकित्सकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

शिविर में ऑर्थोपेडिक, स्त्री एवं प्रसूति रोग, जनरल सर्जरी, मेडिसिन, दंत रोग और जनरल फिजिशियन विभाग के विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की.

नि:शुल्क ब्लड शुगर जांच की भी व्यवस्था

शिविर में डॉ. गौरी शंकर झा, डॉ. नूतन बाला सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. सविता मिश्रा, डॉ. सुजाता राय, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. मनीष कर्ण, डॉ. उषा झा और डॉ. अर्चना गौतम ने मरीजों का परीक्षण किया.

मरीजों के लिए नि:शुल्क ब्लड शुगर जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई.

चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

शिविर के समापन पर डॉ. गौरी शंकर झा और डॉ. श्वेता झा को स्वास्थ्य सेवा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन