दरभंगा में देर रात घर में घुसे 5 बदमाश, महिला पर हमला कर लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
घर में चोरी के बाद बिखड़ा पड़ा सामान

घर में चोरी के बाद बिखड़ा पड़ा सामान

दरभंगा के बहादुरपुर में गुरुवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक होम्योपैथिक चिकित्सक के घर में घुसकर लूटपाट की. बदमाशों ने घर में अकेली महिला पर हमला कर 35 हजार नकद और करीब 5 लाख रुपये के जेवर लूट लिए. घटना के बाद इलाके में दहशत है और पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Darbhanga Crime News: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार पंचायत के वार्ड-8 स्थित बीबी टोल में गुरुवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने घर में मौजूद महिला के साथ मारपीट की और नकदी व जेवर लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

विरोध करने पर महिला से की मारपीट

जानकारी के अनुसार, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पवन मिश्र के घर में देर रात पांच अज्ञात बदमाश घुस गए. सभी ने अपने चेहरे गमछे से ढक रखे थे. उस समय घर में उनके पुत्र दुर्गेश मिश्र की पत्नी करिश्मा कुमारी अकेली थीं.

महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने लाठी-डंडे और हथियार के बट से उनकी पिटाई कर दी.

नकदी और जेवर लेकर फरार

पीड़ित पक्ष के अनुसार, बदमाश घर से 35 हजार रुपये नकद, करीब पांच लाख रुपये मूल्य के जेवर, जिनमें मंगलसूत्र, नथ और लगभग पांच भर सोने के आभूषण शामिल हैं, लेकर फरार हो गए.

घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य पास के मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए हुए थे.

बेहोश मिलने के बाद अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. होश आने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उनका फर्द बयान दर्ज किया.

रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि बदमाशों ने महिला के बाल काटे और जाते समय उन्हें कोई इंजेक्शन दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं. इस दावे की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल जांच के बाद ही हो सकेगी.

एफएसएल टीम जुटी, पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है.

थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि घायल महिला के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


विज्ञापन
Purushottam Kumar Chou

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar Chou

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन