Darbhanga News: मिथिला विश्वविद्यालय ने जारी किया स्नातक प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News:लनामिवि ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-28) का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है.
विज्ञापन
Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-28) का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. जारी कार्यक्रम अनुसार 15 से 29 जनवरी तक दो पाली में परीक्षा ली जायेगी. मेजर, माइनर, एमडीसी, एसइसी एवं वीएसी विषयों की पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. एइसी विषयों की पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम चार बजे तक होगी.
दरभंगा में 14, मधुबनी में 12, समस्तीपुर में 13 एवं बेगूसराय में सात केंद्र
परीक्षा के लिए दरभंगा में 14, मधुबनी में 12, समस्तीपुर में 13 एवं बेगूसराय में सात यानी कुल 46 केंद्र बनाये गये हैं. इन 46 केंद्रों पर चारों जिले के 43 अंगीभूत एवं 37 संबद्ध यानी 80 कालेजों के लगभग 1.75 लाख छात्र- छात्रा परीक्षा में शामिल होंगे.मेजर विषयों की परीक्षा 15, 16 एवं 17 जनवरी को
मेजर विषयों की परीक्षा 15, 16 एवं 17 जनवरी को ग्रुपवार एवं पालीवार होगी. माइनर विषयों की परीक्षा 19 एवं 20 जनवरी को विषयवार अलग- अलग पाली में होगी. एमडीसी विषयों की परीक्षा 21 एवं 22 जनवरी को होगी. एइसी विषयों की परीक्षा 23 एवं 24 जनवरी को निर्धारित की गयी है. वीएसी विषयों की परीक्षा 25 एवं 27 जनवरी को होगी. एसइसी विषयों की परीक्षा 28 एवं 29 जनवरी को ली जायेगी.सभी विषयों को छह ग्रुप में बांट कर तैयार किया गया परीक्षा कार्यक्रम
सभी संकाय के सभी मेजर विषयों को छह ग्रुप में बांट कर परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है. ग्रुप ए में इतिहास, एलएसडब्ल्यू, पर्शियन, एंथ्रोपॉलजी, ग्रुप बी में एकाउंट, एचआरएम, मार्केटिंग, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, मैथिली, ग्रुप सी में भूगोल, जंतुविज्ञान, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, ग्रुप डी में वनस्पति विज्ञान, हिंदी, समाजशास्त्र, उर्दू, ग्रामीण अर्थशास्त्र, एआइएच, ग्रुप ई में मनोविज्ञान, भौतिकी, अंग्रेजी, संगीत, नाटक तथा ग्रुप एफ में रसायन, गृहविज्ञान, गणित विषय शामिल है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन