Darbhanga News: जाले में शॉर्ट सर्किट से बिजली के केबुल में लगी आग, लाखों की क्षति
Darbhanga News:नगर परिषद के खेसर उत्तरी धोबी मोहल्ला में मंगलवार की रात बिजली पोल में आग लगने से हड़कंप मच गया.
Darbhanga News: जाले. नगर परिषद के खेसर उत्तरी धोबी मोहल्ला में मंगलवार की रात बिजली पोल में आग लगने से हड़कंप मच गया. दर्जनों उपभोक्ताओं का, टीवी, फ्रीज, बल्ब समेत अन्य विद्युत उपकरण जल गये. उपभोक्ताओं द्वारा बिजली पावर सब स्टेशन को सूचित कर बिजली सप्लाई कटवाया गया. राम किशन बैठा ने बताया कि बिजली तार में लगी आग व उससे निकलने वाले आवाज से लोग डरकर सहमे हुए थे. पावर सब स्टेशन के कर्मी ने बताया कि ट्रांसफार्मर से निकले केबुल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. कम से कम 10 लाख रुपए से अधिक का केबल जल का नष्ट हो गया है. जल्द ही तार बदलने का काम प्रारंभ किया जाएगा एवं उपभोक्ताओं को पावर सप्लाई सुनिश्चित हो सकेगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए