ePaper

Darbhanga News: एक ही रात तीन घरों में लाखों की चोरी, नकद सहित जेवरात ले उड़े चोर

Updated at : 06 Nov 2024 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: एक ही रात तीन घरों में लाखों की चोरी, नकद सहित जेवरात ले उड़े चोर

Darbhanga News:बहेड़ा थाना क्षेत्र के बलनी व धरौड़ा गांव में मंगलवार को तीन घर को निशाना बनाते हुए चार कमरे का ताला तोड़कर 15 हजार नकद सहित लाखों के जेवरात की चोरी कर ली.

विज्ञापन

Darbhanga News: बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के बलनी व धरौड़ा गांव में मंगलवार को तीन घर को निशाना बनाते हुए चार कमरे का ताला तोड़कर 15 हजार नकद सहित लाखों के जेवरात की चोरी कर ली. जानकारी के मुताबिक बलनी के दिलीप कुमार झा उर्फ झपसू के बंद दो कमरे का ताला तोड़कर 15 हजार नकद सहित लगभग साढ़े सात लाख के जेवर चोर उड़ा ले गये. पीड़ित दिलीप ने बताया कि वह दरवाजे पर सोया था. चोर ने गेट के अंदर से दरवाजा बंद कर दिया. जिस कमरे में महिलाएं सोयी थी, उसे बाहर से कुण्डी लगाकर दो बंद कमरे का ताला तोड़ कर घर के अंदर प्रवेश किया. आलमारी व ट्रंक को तोड़कर उसमें रखे नकद 15 हजार सहित सभी जेवरात चोरी कर ली. उन्होंने बताया कि चोर जाते-जाते तोता व लड्डू गोपाल भगवान भी साथ ले गए. घर के चहारदीवारी के बाहर एक छोटी टोपिया रखा था, उसे पलट दिया व उसपर चढ़कर चहारदीवारी को पार कर घटना को अंजाम दिया. सुबह चार बजे नींद खुलने पर चोरी की जानकारी मिली. उन्होंने बताया कि सोने की तीन चेन, तीन कान की बाली, कान के टाप्स एक जोड़ी, मनटीका सेट एक, अंगूठी दो, नथिया एक, पांच अठन्नी करीब ढ़ाई भर, चांदी के सिक्के 21पीस व 15 हजार नकद चोरी हुई है. इसके अलावा धरौड़ा गांव में पिन्टू राय के घर में चोरों ने अपना हाथ साफ किया. उसके घर से करीब 50 हजार के जेवरात की चोरी हुई है. वहीं इसी गांव के भरत राम के बंद एक कमरा का ताला तोड़कर मनटीका, झुमका पायल, डरकस समेत कीमती बर्तन चोरी कर ली. बताते चलें कि एक सप्ताह के अंदर बहेड़ा, डखराम, बलनी व धरौड़ा गांव में चोरी की घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं. इधर थानाध्यक्ष चन्द्र कान्त गौरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चोरी की घटना बढ़ी है. पुलिस आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन