दरभंगा: डीएमसीएच इमरजेंसी में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के कहासुनी, अस्पताल में मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा: डीएमसीएच इमरजेंसी में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के कहासुनी, अस्पताल में मची अफरा-तफरी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा DMCH के इमरजेंसी विभाग में एक मरीज और उसके परिजनों की ड्यूटी पर मौजूद पीजी डॉक्टरों से कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसे सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत नियंत्रित किया.

विज्ञापन

दरभंगा: डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में बुधवार को इलाज कराने पहुंचे एक मरीज और उसके परिजनों की ड्यूटी पर तैनात पीजी डॉक्टरों से कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर कुछ देर के लिए इमरजेंसी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि सुरक्षा कर्मियों और अस्पताल प्रशासन की तत्परता से स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया.

विज्ञापन

भर्ती को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय अनिल महतो इलाज के लिए डीएमसीएच इमरजेंसी पहुंचे थे. मरीज और उनके परिजनों की मांग थी कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया जाए. वहीं, ड्यूटी पर मौजूद पीजी डॉक्टरों का कहना था कि पहले आवश्यक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मरीज की स्थिति के अनुसार भर्ती का निर्णय लिया जाएगा. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया.

डॉक्टरों से अभद्रता का आरोप

सूत्रों के अनुसार, विवाद के दौरान मरीज के परिजनों द्वारा डॉक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया. इससे कुछ समय के लिए इमरजेंसी वार्ड में तनाव का माहौल बन गया. वहां मौजूद अन्य मरीजों और उनके परिजनों में भी हलचल मच गई.

सुरक्षा कर्मियों और अधीक्षक ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा गार्ड के सुपरवाइजर महेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. मामले की जानकारी डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा को भी दी गई. अधीक्षक स्वयं इमरजेंसी पहुंचे, पूरे मामले की जानकारी ली और मरीज को भर्ती करने का निर्देश दिया.

सूचना पर पहुंची पुलिस, बाद में चले गए परिजन

घटना की जानकारी मिलने पर बेंता थानाध्यक्ष विनय मिश्रा भी पुलिस बल के साथ डीएमसीएच पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, बाद में मरीज और उसके परिजन बिना किसी को सूचना दिए इमरजेंसी विभाग से चले गए. फिलहाल मामले को लेकर किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

यह भी पढे़ं: कुशेश्वरस्थान पैक्स चुनाव परिणाम: प्रदीप मुखिया ने दर्ज की शानदार जीत, नीरो देवी को हराया


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन