दरभंगा में स्वास्थ्य विभाग के दफ्तरों में अचानक पहुंचे DM, व्यवस्था सुधारने को लेकर दिये ये निर्देश
जिला स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कार्यालयों का निरीक्षण करते डीएम | Prabhat Khabar Network
दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने अनुपयोगी सामानों को हटाने और परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
दरभंगा: जिलाधिकारी कौशल कुमार ने रविवार को सिविल सर्जन कार्यालय, जिला स्वास्थ्य समिति एवं स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की व्यवस्था, साफ-सफाई और परिसर के रख-रखाव का जायजा लिया.
अनुपयोगी सामान हटाने का निर्देश
जिलाधिकारी ने कार्यालय परिसर में लंबे समय से रखे अनुपयोगी एवं अनावश्यक सामानों को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया. उन्होंने परिसर की साफ-सफाई कराने को भी कहा.
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्यालयों में स्वच्छ, व्यवस्थित एवं कार्य के अनुकूल वातावरण बनाए रखा जाए. अनुपयोगी सामग्री को कार्यालय परिसर में अनावश्यक रूप से नहीं रखा जाए.
सदर अस्पताल गंगवाड़ा की तैयारियों की ली जानकारी
इस दौरान उन्होंने सदर अस्पताल, गंगवाड़ा से संबंधित तैयारियों की भी जानकारी ली. वहीं, अतिक्रमित स्थल को सदर के एसओ के माध्यम से अतिक्रमणमुक्त कराने का निर्देश दिया.
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यालयीन व्यवस्था दुरुस्त रखने और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करने को कहा.
मौके पर सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार, एनसीडीओ सत्येंद्र प्रसाद, डीसीएम रवि कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें
जगदीशपुर हॉल्ट पर यात्रियों को नहीं मिल रहीं बुनियादी सुविधाएं, गंदगी और अव्यवस्था से लोग परेशान
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए