कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के विरोध में कुशेश्वरस्थान में निकाला गया कैंडल मार्च

Updated:
विज्ञापन

नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के कर्मियो ने कैंडल मार्च बाजार में निकाला

बांका जिले में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के विरोध में कुशेश्वरस्थान पूर्वी नगर पंचायत के कर्मियों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया. उन्होंने सरकार और प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है.

विज्ञापन

Kusheshwarsthan News: बांका जिले के डालमियानगर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के विरोध में नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के कर्मियों ने मंगलवार शाम कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया. इस दौरान कर्मियों ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया.

हाथों में मोमबत्ती लेकर किया विरोध प्रदर्शन

स्वच्छता पदाधिकारी रोहित कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मियों ने हाथों में मोमबत्ती लेकर नगर पंचायत क्षेत्र में मार्च निकाला. प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने सरकार और प्रशासन से हत्या के आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की.

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

स्वच्छता पदाधिकारी रोहित कुमार ने कहा कि इस घटना के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

कैंडल मार्च के दौरान किरण कुमार ठाकुर, सुमन कुमार झा, भिखो पासवान, शिवशंकर पोद्दार सहित नगर पंचायत के दर्जनों कर्मी मौजूद रहे. सभी ने दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की.


विज्ञापन
संतोष पोद्दार

लेखक के बारे में

By संतोष पोद्दार

संतोष पोद्दार को पत्रकारिता का 20 वर्षों का लंबा अनुभव है. ये सामाजिक, राजनीतिक, आपराधिक व धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हैं और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन