लाइन शिफ्टिंग और टहनी छंटाई के कारण बुधवार-गुरुवार को कई इलाकों में बिजली रहेगी बाधित
प्रतीकात्मक तस्वीर
दरभंगा के कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति दो दिन बाधित रहेगी. लाइन शिफ्टिंग और पेड़ों की टहनियों की छंटाई के चलते बुधवार और गुरुवार की सुबह यह समस्या रहेगी. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है.
Darbhanga Power Cut: लाइन शिफ्टिंग और पेड़ों की टहनियों की छंटाई के कार्य को लेकर बुधवार और गुरुवार की सुबह शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लेने की अपील की है.
पंडासराय फीडर में होगा रखरखाव कार्य
रामनगर ग्रिड से निकलने वाली 33 केवीए लाइन के पंडासराय फीडर पर पेड़ों की टहनियों की छंटाई की जाएगी. इसके लिए सुबह 7 बजे से 9 बजे तक शटडाउन रहेगा.
इस दौरान पंडासराय पीएसएस से जुड़े सभी फीडरों को 30-30 मिनट के रोटेशन पर चलाया जाएगा. वहीं जेल पीएसएस से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी.
इन इलाकों में रहेगा असर
शटडाउन के दौरान लोहिया चौक, बाकरगंज, गुदरी बाजार, पंडासराय, खाजासराय, खराजपुर, सैदनगर, एकमी रोड, फ्रेंड कॉलोनी, टीचर कॉलोनी, मिथिलानगर, जनकपुरी, राजेंद्रनगर, कुंवरनगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, लहेरी टोला, पचगछिया, नवटोलिया, काबिलपुर और रामनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
दोनार फीडर में भी होगा लाइन शिफ्टिंग का कार्य
अर्बन उपकेंद्र के दोनार फीडर में भी लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा. इसके कारण सुबह 5 बजे से 7 बजे तक दोनार चौक, अललपट्टी और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान सहयोग करने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संतोष कुमार मंडल
संतोष कुमार मंडल पिछले कई वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. ये नगर निगम, बिजली विभाग तथा डाक विभाग जैसे नागरिक सरोकार से जुड़े विभागों पर पैनी नजर और मजबूत पकड़ रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










