यूट्यूबर अभिमन्यु का शव पहुंचा गांव, चित्कार मारकर रो रही गर्भवती पत्नी, चलती ट्रेन से गिरकर हुई थी मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक अभिमन्यु की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिल्ली से घर लौट रहे बिरौल के युवक की कानपुर के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. हादसे के दो दिन बाद पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अम्बा समेत आसपास के गांवों में मातम छा गया. परिजन बेसुध हो गए.

विज्ञापन

गांव पहुंचा शव: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के मनोर भौराम पंचायत के अम्बा गांव में गुरुवार सुबह उस वक्त मातम पसर गया, जब 25 वर्षीय अभिमन्यु कुमार का शव एंबुलेंस से घर पहुंचा. अभिमन्यु की आठ सितंबर की सुबह कानपुर के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी. वह करीब तीन सप्ताह पहले घूमने दिल्ली गया था और सात सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से घर लौट रहा था.

विज्ञापन

कानपुर के पास हुआ हादसा

बताया जाता है कि अभिमन्यु स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से दिल्ली से घर लौट रहा था. आठ सितंबर की सुबह कानपुर के पास भाऊपुर और पनकीधाम स्टेशन के बीच वह चलती ट्रेन से गिर गया. हादसे में उसकी मौत हो गई.

शरीर की स्थिति के कारण पहचान करना मुश्किल हो गया था. रेलवे पुलिस ने उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की और परिजनों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग कानपुर के लिए रवाना हो गए.

एंबुलेंस से घर पहुंचा शव

गुरुवार 10 सितंबर की सुबह जब एंबुलेंस से अभिमन्यु का शव अम्बा गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद अम्बा के अलावा बैरमपुर, पचगछिया, अर्जुना, बिजुलिया समेत आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए.

अचानक हुई इस मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

गर्भवती पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल

अम्बा गांव में परिजनों का रोरोकर बुरा हाल,मृतक अभिमन्यु की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल| Prabhat Khabar Network

अभिमन्यु की पत्नी सुमन देवी और मां सावित्री देवी का विलाप सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं. परिजन बार-बार बेसुध हो रहे थे. ग्रामीण उन्हें संभालने और ढांढस बंधाने में जुटे रहे.

बताया गया कि अभिमन्यु की शादी पिछले साल समस्तीपुर जिले के गंगाराही गांव निवासी सुमन कुमारी से हुई थी. परिजनों के मुताबिक, सुमन गर्भवती हैं. ऐसे में पति की अचानक मौत से परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.

यूट्यूबर भी था अभिमन्यु

परिजनों के अनुसार अभिमन्यु यूट्यूब पर भी सक्रिय था. वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था. परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं.

अभिमन्यु की असमय मौत से परिवार के साथ-साथ गांव के लोग भी गहरे सदमे में हैं. जिस युवक के दिल्ली से घूमकर घर लौटने का इंतजार परिजन कर रहे थे, उसी का शव गुरुवार सुबह घर पहुंचा. इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है.

यह भी पढे़ं:

दरभंगा में 24 महिला किसानों को मखाना से कमाई बढ़ाने की ट्रेनिंग, खीर मिक्स समेत कई प्रोडक्ट्स बनाना सिखाया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन