दुकान के कर्मी को ठोकर मारते हुए दीवार से टकरायी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

बहेड़ा थाना क्षेत्र के आशापुर चौक पर मंगलवार की रात दुर्घटना में बाइक सवार हावीभौआर के युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के आशापुर चौक पर मंगलवार की रात दुर्घटना में बाइक सवार हावीभौआर के युवक की मौत हो गयी. वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक पहचान शशिकांत झा के पुत्र दुर्गेंश झा (22) के रूप में हुई. वहीं इस हादसे में बाइक चालक श्रीराम झा का पुत्र ऋषि झा व दुकान के कर्मी मो. नूर जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार हावीभौआर निवासी ऋषि झा अपने साथी दुर्गेश झा के साथ मंगलवार की देर शाम लगभग आठ बजे गांव से बेनीपुर की ओर जा रहा था, इसी दौरान आशापुर चौक पर बस को ओवरटेक करने के दौरान बाइक चला रहे दुर्गेश झा का संतुलन बिगड़ गया. रफ्तार अत्यधिक होने के कारण चालक ने राटन के निकट बर्तन साफ कर रहे दुकान के एक कर्मी को ठोकर मारते हुए दीवार से जा टकराया. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार ऋषि व दुर्गेश बुरी तरह जख्मी हो गये. साथ ही ठोकर लगने पर दुकान के कर्मी मो. नूर भी जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने सभी को बेनीपुर स्थित जीवन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने चिंताजनक स्थिति में ऋषि एवं दुर्गेश को डीएमसीएच रेफर कर दिया. डीएमसीएच जाने के क्रम में दुर्गेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं ऋषि को डीएमसीएच से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. वहीं दुकान के कर्मी का इलाज कर उसकी छुट्टी कर दी गयी. इधर, 22 वर्षीय युवक दुर्गेश झा की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. माता-पिता व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. दुर्गेश की मौत से शशिकांत झा के घर का चिराग बुझ गया. दुर्गेश तीन बहन व इकलौता भाई था. वहीं गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन