दरभंगा में बैंक से निकाले 2.50 लाख रुपये, पानी लेने रुके...बाइक की डिक्की से गायब
लहेरियासराय थाना
दरभंगा में एलआईसी एजेंट के साथ दिनदहाड़े ठगी हुई है. बैंक से 2.50 लाख रुपये निकालकर उन्होंने बाइक की डिक्की में रखे थे. पानी पीने रुके एजेंट की बाइक से शातिर बदमाश रुपयों से भरा बैग ले उड़े.
दरभंगा: बैंक से रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रखना एक एलआईसी एजेंट को भारी पड़ गया. सोमवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक की डिक्की से 2.50 लाख रुपये से भरा बैग गायब कर दिया. बैंक से निकलने के बाद एजेंट सड़क किनारे पानी लेने के लिए कुछ देर रुके थे. लौटकर बाइक के पास पहुंचे तो डिक्की खुली मिली और रुपये वाला बैग गायब था.
घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.
बैंक से निकलने के बाद डिक्की में रखा था बैग
पीड़ित की पहचान बिशनपुर थाना क्षेत्र के गोढ़ैला गांव निवासी शंकर पासवान के रूप में हुई है. वह एलआईसी एजेंट हैं. बताया जाता है कि सोमवार को उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 1.20 लाख रुपये निकाले थे.
रुपये निकालने के बाद उन्होंने रकम को बैग में रखकर बाइक की डिक्की में डाल दिया. बैग में पहले से 1.30 लाख रुपये रखे थे. इस तरह बैग में कुल 2.50 लाख रुपये हो गये.
पानी लेने गये, लौटे तो गायब था बैग
बैंक से निकलने के बाद शंकर पासवान सड़क के दूसरी ओर पानी लेने चले गये. कुछ देर बाद वापस लौटे तो बाइक की डिक्की खुली मिली. डिक्की में रखा रुपये से भरा बैग गायब था.
उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बैग का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी.
बैंक से पीछा किए जाने की आशंका
घटना को लेकर पुलिस को आशंका है कि बदमाश बैंक से ही एजेंट पर नजर रख रहे थे. रुपये निकालने के बाद उसका पीछा किया गया और मौका मिलते ही बाइक की डिक्की से बैग निकाल लिया गया. हालांकि, पुलिस इस बिंदु के साथ अन्य संभावनाओं पर भी जांच कर रही है.
सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. बैंक परिसर से लेकर घटनास्थल तक की गतिविधियों की जांच की जा रही है, ताकि वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान हो सके.
दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. लहेरियासराय थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौड़ी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.
यह भी पढ़ें
दरभंगा एयरपोर्ट से अगस्त में 47.82 हजार यात्रियों ने किया हवाई सफर, 292 विमानों की आवाजाही
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए