31 अक्तूबर तक विशेष अभियान: जमाबंदी की त्रुटियां होंगी दुरुस्त, मृत जमाबंदीदार के उत्तराधिकारियों का होगा नामांतरण
प्रतीकात्मक तस्वीर
Darbhanga district is running a special campaign from September 15 to October 31 to correct land records. It aims to fix errors in land titles and facilitate the mutation of deceased landholders' heirs.
दरभंगा: जिले में जमाबंदी अभिलेखों को त्रुटिरहित और अद्यतन करने के लिए 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान जमाबंदी के सभी कॉलमों की जांच कर आवश्यक सुधार किया जायेगा. साथ ही मृत जमाबंदीदारों के उत्तराधिकारियों की पहचान कर उत्तराधिकार नामांतरण की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
नाम, खाता-खेसरा और रकबा की होगी जांच
अभियान के तहत रैयत के नाम में त्रुटि, पिता के नाम में गलती, खाता संख्या, खेसरा संख्या, रकबा, लगान राशि सहित अन्य राजस्व विवरण में हुई गड़बड़ियों की जांच कर सुधार किया जायेगा. जमाबंदी में छूटी हुई आवश्यक जानकारी को भी दर्ज किया जायेगा.
इससे जमीन से जुड़े राजस्व अभिलेखों को अद्यतन करने में मदद मिलेगी. विभाग ने रैयतों से अपनी जमाबंदी में दर्ज विवरण की जांच करने की अपील की है.
मृत जमाबंदीदार के वारिसों का होगा नामांतरण
मृत जमाबंदीदार के मामले में उनके उत्तराधिकारियों की पहचान कर उत्तराधिकार नामांतरण की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इसके लिए वंशावली, बंटवारे के लिए सहमति-नामा, जहां लागू हो, तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे.
निर्विवाद एवं आपत्तिरहित मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत उत्तराधिकार नामांतरण किया जायेगा.
जमाबंदी सुधार के लिए नहीं लगेगा माफी शुल्क
अभियान के दौरान जमाबंदी के शुद्धिकरण के लिए आवश्यक होने पर माफी भी करायी जा सकती है. इसके लिए रैयत से कोई माफी शुल्क नहीं लिया जायेगा.
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नागरिकों से अपनी जमाबंदी में दर्ज विवरण की जांच करने की अपील की है. किसी प्रकार की त्रुटि या मृत जमाबंदीदार का नाम दर्ज होने की स्थिति में संबंधित हल्का कर्मचारी को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया है.
यह भी पढ़ें
दरभंगा में 37.71 करोड़ से बनेंगे चार सिक्स लेन टोल प्लाजा, जानें कहां-कहां होगा निर्माण
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए