बिरौल में खाद विक्रेताओं का बड़ा फैसला, अधिक कीमत पर खाद मिली तो नहीं करेंगे उठाव

Updated:
विज्ञापन

मौजूद खाद विक्रेता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिरौल में खुदरा खाद व्यवसायी संघ ने नई कमेटी बनाई है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकारी दर पर खाद नहीं मिली तो वे उठाव नहीं करेंगे. संघ का उद्देश्य किसानों को उचित मूल्य पर खाद दिलाना है.

विज्ञापन

दरभंगा: बिरौल स्थित सुपौल बाजार के प्रसाद चित्रालय विवाह भवन में सोमवार को खुदरा खाद व्यवसायी संघ बिरौल एवं गौड़ाबौराम की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र आचार्य ने की. इसमें सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए नयी कमेटी का गठन किया गया.

विज्ञापन

सुरेंद्र अध्यक्ष, संजीव सचिव और बबलू कोषाध्यक्ष

बैठक में सर्वसम्मति से सुरेंद्र आचार्य को अध्यक्ष, संजीव कुमार सिंह को सचिव और बबलू गोयल को कोषाध्यक्ष चुना गया. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पाग-चादर से सम्मानित किया गया.

सरकारी दर पर दुकान तक खाद उपलब्ध कराने की मांग

बैठक में खाद की कालाबाजारी और किसानों को हो रही परेशानी पर चर्चा की गयी. व्यवसायियों ने मांग की कि उन्हें एफओआर दुकान तक सरकारी दर पर खाद उपलब्ध करायी जाए.

व्यवसायियों ने कहा कि यूरिया 240 रुपये और डीएपी 1300 रुपये में उपलब्ध कराया जाए, तो किसानों को भी निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध करायी जाएगी. अधिक कीमत पर खाद मिलने की स्थिति में खुदरा विक्रेताओं ने खाद का उठाव नहीं करने की चेतावनी दी.

किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने पर जोर

अध्यक्ष सुरेंद्र आचार्य ने कहा कि संघ का उद्देश्य किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराना और खाद विक्रेताओं के हितों की रक्षा करना है.

बैठक में राजीव कुमार सिंह, अशोक साहू, अनिल सिंह, राम प्रसाद पूर्वे, जयराम यादव, संजीव यादव, रमेश साह सहित दर्जनों खाद विक्रेता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

दरभंगा एयरपोर्ट से अगस्त में 47.82 हजार यात्रियों ने की यात्रा, 292 विमानों का हुआ आवागमन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन