दरभंगा टावर चौक के पास महिला से चेन छीनने के प्रयास का आरोप, युवक को पकड़कर लोगों ने पीटा

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा टावर के भीड़भाड़ वाले इलाके में एक महिला से चेन छीनने का प्रयास किया गया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर पीटा। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Darbhanga News: शहर के व्यस्त इलाके दरभंगा टावर के निकट रविवार को एक महिला के गले से चेन छीनने के कथित प्रयास के बाद स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया. इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी. घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर लोगों ने युवक को पकड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला सड़क से गुजर रही थी. इसी दौरान एक युवक ने कथित तौर पर उसके गले से चेन खींचने का प्रयास किया. महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी.

घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में लोगों की भीड़ एक युवक को पकड़कर उसकी पिटाई करती दिखाई दे रही है.

हालांकि, प्रभात खबर वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

पुलिस बोली- घटना की सूचना नहीं मिली

इस संबंध में पूछे जाने पर संबंधित थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि यदि लिखित शिकायत मिलती है या मामले की जानकारी सामने आती है, तो जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

दिनदहाड़े शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा होती रही.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन