संगीन मामलों का करें त्वरित निष्पादन, फरार आरोपितों की सुनिश्चत करें गिरफ्तारी

Updated:
विज्ञापन

नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने शुक्रवार को भालपट्टी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

सदर. नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने शुक्रवार को भालपट्टी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. इस थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सहित थाना के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. नगर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, कार्यालय कक्ष एवं अभिलेखों की गहन जांच की. थाने में संधारित पंजियों को देखा. सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने एवं विधि-सम्मत संधारण का निर्देश दिया. नगर पुलिस अधीक्षक ने हत्या, लूट, डकैती जैसी संगीन आपराधिक घटनाओं एवं लंबित मामलों की समीक्षा की. इस दौरान थानाध्यक्ष एवं अनुसंधानकों को लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, फरार अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी तथा वारंटियों पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने तथा बैंक एवं एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी. इस दौरान अनुसंधानकों को नये आपराधिक कानूनों के अनुरूप कांडों की जांच करने वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक तरीकों से साक्ष्य संकलन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन