Darbhanga News: क्रिकेट खेलने के दौरान गेंदबाज व क्षेत्ररक्षण करे रहे खिलाड़ी के बीच टक्कर, बॉलर की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Darbhanga News:क्रिकेट खेलने के क्रम में बॉलर व फील्डर की टक्कर में गेंदबाजी कर रहे महिसारी निवासी राकेश पासवान के 15 वर्षीय पुत्र आशीष पासवान की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. भवानीपुर पंचायत के महिसारी में रविवार को क्रिकेट खेलने के क्रम में बॉलर व फील्डर की टक्कर में गेंदबाजी कर रहे महिसारी निवासी राकेश पासवान के 15 वर्षीय पुत्र आशीष पासवान की मौत हो गयी. आशीष की मौत पर वहां अफरा-तफरी मच गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया. मृतक के दादा बृजकिशोर पासवान ने बताया कि पोता आशीष हाइ स्कूल के मैदान में क्रिकेट खेल रहा था. आशीष बॉलिंग कर रहा था. इसी बीच कैच लपकने के क्रम में फील्डर से आशीष की टक्कर हो गयी. इस दोरान पेट व सीने में गंभीर चोट लगने से वह मूर्छित होने लगा. मौके पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने उसे पानी पिलाया, बावजूद हालत में सुधार होता नहीं देख गांव के ही ग्रामीण चिकित्सक के यहां लेकर गये, जहां आशीष ने पेट व सीने में दर्द होने की बात कही. डॉक्टर के इंजेक्शन देने पर भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. घर आते-आते उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि आशीष अपने नाना जगदीश पासवान के यहां महिसारी में ही रहकर पढ़ाई करता था. वह गांव के मध्य विद्यालय में आठवीं वर्ग का छात्र था. उसका अपना घर मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र के डीह कोदाई है. पिता बंगलौर में मजदूरी करते हैं. तीन भाई व एक बहन में आशीष सबसे बड़ा था. बेटे की मौत से मां सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. रविवार शाम को हुई घटना के बाद पहुंची पुलिस को मृतक के दादा ने बताया कि आशीष के पिता फ्लाइट से गांव आने के लिए निकले हैं. देर रात्रि तक गांव पहुंचने पर अग्रिम कार्रवाई के लिए आवेदन देंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन