बकाया मजदूरी विवाद में चोरी हुए बोलेरो बरामद, एक युवक समेत दो नाबालिगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हायाघाट पुलिस ने मजदूरी विवाद के चलते हुई बोलेरो चोरी का खुलासा कर दिया है. समस्तीपुर में छापेमारी कर पुलिस ने चोरी की गई बोलेरो को बरामद कर लिया है. इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: हायाघाट थाना क्षेत्र के बांसडीह से कुछ दिन पहले चोरी हुई बोलेरो को पुलिस ने बरामद कर लिया है. मामले का सफल उद्भेदन सदर इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने किया. कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया.

विज्ञापन

समस्तीपुर में छापेमारी कर बरामद हुई बोलेरो

हायाघाट के प्रभारी थानाध्यक्ष सावन भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना पुलिस के सहयोग से सोनमार गांव स्थित एक आम के बगीचे में छापेमारी की गई. इस दौरान चोरी की गई बोलेरो बरामद कर ली गई.

पुलिस ने हायाघाट थाना क्षेत्र के रूस्तमपुर निवासी मो. आजाद को गिरफ्तार किया. उसके साथ मौजूद दो नाबालिग लड़कों को भी हिरासत में लिया गया.

मजदूरी नहीं मिलने पर चोरी की साजिश रचने का दावा

पूछताछ में मो. आजाद ने बोलेरो चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि दोनों नाबालिगों ने भी उसका सहयोग किया. उसने पुलिस को बताया कि वह पहले बांसडीह स्थित कैश गैरेज में काम करता था. नौकरी छोड़ने के बाद उसकी चार से पांच हजार रुपये मजदूरी बकाया रह गई थी.

आरोपी के अनुसार गैरेज मालिक द्वारा बकाया राशि का भुगतान नहीं किए जाने से नाराज होकर उसने सबक सिखाने की नीयत से बोलेरो चोरी की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया.

आरोपी जेल और नाबालिग बाल सुधार गृह भेजे गए

प्रभारी थानाध्यक्ष सावन भारती ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मो. आजाद को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन