मिथिला की बेटी ने रचा इतिहास, भावना कंठ की सफलता पर ननिहाल में जश्न
80 वर्षीय नानी दुर्गा देवी
भावना कंठ के देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनने पर उनके ननिहाल केवटी में उत्सव का माहौल है. उनकी नानी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है. यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है.
Darbhanga News: देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनने वाली भावना कंठ की ऐतिहासिक सफलता पर उनके ननिहाल केवटी में खुशी का माहौल है. केवटी गांव निवासी अबुंज कुमार लाल उर्फ रामू के घर पर परिवार और आसपास के लोगों में उत्साह है. भावना कंठ की 80 वर्षीय नानी दुर्गा देवी अपनी ज्येष्ठ नतनी की उपलब्धि से बेहद खुश हैं और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बता रही हैं.
Keoti News: नानी ने कहा- भावना ने बढ़ाया जिले का मान
स्व. चन्द्रपति लाल की पत्नी दुर्गा देवी ने बताया कि भावना कंठ ने केवल केवटी ही नहीं, बल्कि अपने ददिहाल घनश्यामपुर प्रखंड और पूरे जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने भावना की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि परिवार के लिए यह बेहद गर्व का अवसर है.
नानी के अनुसार करीब दो वर्ष पहले भावना अपनी ममेरी बहन की शादी में ननिहाल केवटी आई थीं. उस समय परिवार के लोगों से उनकी मुलाकात हुई थी.
वायुसेना में फाइटर पायलट बन रचा इतिहास
भावना कंठ वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर के रूप में सेवा दे चुकी हैं. उन्होंने वायुसेना के प्रतिष्ठित और कठिन फाइटर कॉम्बैट कोर्स (एफसीएल) को पूरा कर देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनने की उपलब्धि हासिल की है.
उनकी इस उपलब्धि को भारतीय वायुसेना के साथ-साथ देश की बेटियों के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.
भावना कंठ ने हासिल की कई उपलब्धियां
भावना कंठ के बारे में परिवार के लोगों ने बताया कि उन्होंने फाइटर पायलट के रूप में देश की सेवा करने के साथ सैन्य क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्हें देश की पहली महिला टॉप गन और कॉम्बैट टैक्निशियन बनने का गौरव भी हासिल हुआ है.
उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ केवटी और आसपास के लोगों में भी खुशी का माहौल है.
यह भी पढ़ें: दरभंगा की 54 पंचायतों में 90 दिन चलेगा बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दोषी नियोजकों पर होगी कार्रवाई
परिवार में भी कई सदस्य दे रहे हैं सेवाएं
भावना कंठ के परिवार की पृष्ठभूमि भी उपलब्धियों से भरी है. केवटी निवासी स्व. चन्द्रपति लाल की ज्येष्ठ पुत्री राधा कंठ की शादी घनश्यामपुर प्रखंड के बाउर निवासी तेज नारायण कंठ से हुई थी.
राधा कंठ की दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं. ज्येष्ठ पुत्री भावना कंठ वायुसेना में सेवा दे रही हैं, जबकि छोटी पुत्री तनुजा कंठ इंजीनियरिंग सेवा में हैं. पुत्र नीलांबर कंठ एनटीपीसी में इंजीनियर हैं.
ननिहाल में समाजसेवा से भी जुड़ा परिवार
भावना कंठ की नानी दुर्गा देवी के साथ उनके मामा अंबुज कुमार लाल और मामी ममता देवी भी समाजसेवा से जुड़े हुए हैं. ममता देवी आशा कार्यकर्ता के रूप में लोगों की सेवा कर रही हैं.
भावना की सफलता के बाद पूरा परिवार खुशी में डूबा हुआ है और रिश्तेदारों व स्थानीय लोगों की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं.
यह भी पढ़ें: दरभंगा की 54 पंचायतों में 90 दिन चलेगा बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दोषी नियोजकों पर होगी कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विजय कुमार गुप्ता
विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










