स्कूल में बच्चों से लगवाया झाड़ू, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस, पढ़ाई व्यवस्था पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन

उच्च माध्यमिक विद्यालय बलिया में झाड़ू लगाते छात्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा के बिरौल स्थित स्कूल में छात्रों ने शिक्षकों पर दुर्व्यवहार और पढ़ाई न कराने का आरोप लगाया है. छात्रों से झाड़ू लगवाने और गंदगी की शिकायत पर अभिभावकों ने हंगामा किया, जिससे पुलिस को बुलाना पड़ा.

विज्ञापन

Darbhanga School News: दरभंगा जिले के बिरौल स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलिया में शिक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा. स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने, शिक्षकों द्वारा दुर्व्यवहार, गंदगी और नियमित पढ़ाई नहीं होने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मामले को लेकर बुधवार को विद्यालय परिसर में हंगामा हो गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डायल 112 पुलिस को बुलाना पड़ा.

विज्ञापन

छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

विद्यालय में नामांकित करीब 530 छात्रों और 15 शिक्षकों वाले इस स्कूल के छात्रों का आरोप है कि साफ-सफाई के नाम पर उनसे ही झाड़ू लगवाया जाता है. कक्षा 11 की छात्रा प्रिया आचार्य ने आरोप लगाया कि कई शिक्षक पढ़ाई पर ध्यान देने के बजाय डांट-फटकार और दुर्व्यवहार करते हैं. वहीं छात्र प्रणव आचार्य ने बताया कि स्कूल परिसर में गंदगी फैली रहती है. शौचालय और कक्षाओं की नियमित सफाई नहीं होती, कई पंखे खराब हैं और बरामदे में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है.

शिफ्ट व्यवस्था को लेकर भी विवाद

छात्रों और अभिभावकों ने आरोप लगाया कि मध्य विद्यालय और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एक ही शिफ्ट में संचालित किए जा रहे हैं. उनका कहना है कि 20 जुलाई को जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से जारी आदेश में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को दूसरे शिफ्ट में संचालित करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है. इससे दोनों विद्यालयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

अभिभावकों के विरोध के बाद पहुंची पुलिस

बताया गया कि दो दिन पहले जब अभिभावक बच्चों की शिकायत लेकर विद्यालय पहुंचे तो शिक्षकों और अभिभावकों के बीच कहासुनी हो गई. मामला बढ़ने पर विद्यालय प्रशासन ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई.

जांच और कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराने, दोषी शिक्षकों और प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई करने तथा डीईओ के आदेश के अनुसार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को दूसरे शिफ्ट में संचालित कराने की मांग की है. उनका कहना है कि छात्रों को स्वच्छ और अनुशासित वातावरण में पढ़ाई का अधिकार मिलना चाहिए.

प्रधानाध्यापक ने क्या कहा?

विद्यालय के प्रधानाध्यापक राष्ट्र भूषण चौधरी ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के मौखिक निर्देश पर विद्यालय का संचालन एक ही शिफ्ट में किया जा रहा है. हालांकि, छात्रों से झाड़ू लगवाने के आरोप पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

यह भी पढ़ें: दरभंगा: डीएमसीएच इमरजेंसी में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के कहासुनी, अस्पताल में मची अफरा-तफरी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन