दरभंगा के इस इलाके में चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाते हुए जेसीबी की तस्वीर (सांकेतिक)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बहेड़ी बाजार में सड़क की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बुल्डोजर चलाया. एसएच-88 पर महावीर जी चौराहे से भोरहो पुल तक कार्रवाई हुई. प्रशासन के मुताबिक अतिक्रमण के कारण बाजार में लंबे समय से जाम की समस्या बनी थी.

विज्ञापन

बुलडोजर एक्शन: नगर पंचायत क्षेत्र के बहेड़ी बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शुक्रवार को प्रशासन ने बुल्डोजर चलाया. सीओ रविकांत और कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार साह की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान सड़क की जमीन पर किये गये अवैध कब्जे हटाये गये. कार्रवाई के दौरान जिला से पुलिस पदाधिकारियों को भी बुलाया गया था.

विज्ञापन

तीन दिन पहले जारी हुआ था नोटिस

अतिक्रमण हटाने से पहले नगर पंचायत प्रशासन की ओर से तीन दिन पूर्व संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया था. इसमें सड़क की जमीन से 24 घंटे के भीतर अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था. साथ ही आदेश का पालन नहीं करने पर जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी गयी थी.

नोटिस मिलने के बाद कई लोगों ने खुद ही सड़क किनारे से अपना सामान और अन्य कब्जा हटा लिया. हालांकि, कई जगहों पर लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, जिसके बाद प्रशासन को जेसीबी की मदद लेनी पड़ी.

महावीर जी चौराहे से भोरहो पुल तक कार्रवाई

प्रशासन ने बहेड़ी-बहेड़ा एसएच-88 पर महावीर जी चौराहे से लेकर भोरहो पुल के समीप तक अतिक्रमण हटाया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर किये गये कब्जे को हटाया गया.

कई दुकानों और घरों के बाहरी हिस्से भी जेसीबी से हटाये गये. कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल मौजूद रहा, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.

अतिक्रमण से लंबे समय से लग रहा था जाम

सीओ रविकांत और कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार साह ने बताया कि बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई थी. सड़क की जमीन पर दुकान और अन्य सामान फैल जाने से आवागमन प्रभावित होता था.

खासकर बहेड़ी-बहेड़ा एसएच-88 पर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही के दौरान परेशानी होती थी. प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटने के बाद सड़क पर आवागमन सुगम होने की उम्मीद है.

कार्रवाई के बाद प्रशासन की नजर

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद अब प्रशासन के सामने सड़क की जमीन पर दोबारा कब्जा रोकने की चुनौती होगी. फिलहाल अभियान के दौरान जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया है, वहां सड़क का हिस्सा खाली कराया गया है.

स्थानीय स्तर पर लंबे समय से जाम की समस्या से परेशान लोगों को उम्मीद है कि सड़क किनारे जगह खाली रहने से बाजार में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा.

यह भी पढे़ं;

कुशी अमावस्या के दिन से ही दही जमाने की परंपरा, मिथिला में चंद्र चौठ पूजा की तैयारी शुरू

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन