पिपिंग समारोह में 22 सहायक अवर निरीक्षकों को मिला प्रमोशन, एसएसपी ने पहनाए स्टार

Author Kumar raushan|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पिपिंग समारोह आयोजित हुआ. 22 सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) को पदोन्नति के बाद स्टार पहनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई. एसएसपी ने अधिकारियों को निष्ठा और अनुशासन से काम करने का आह्वान किया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को आयोजित पिपिंग समारोह में पीटीसी (प्रमोशनल ट्रेनिंग कोर्स) उत्तीर्ण करने वाले 22 सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) को पदोन्नति के बाद स्टार पहनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसएसपी ने अधिकारियों को पहनाए स्टार

समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को स्टार पहनाकर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अधिकारियों से पद की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की कार्यशैली से ही आम लोगों के बीच पुलिस की छवि बनती है. इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याएं सुनें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं.

लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

एसएसपी ने अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, पीड़ितों के प्रति बेहतर व्यवहार और पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने पर विशेष जोर दिया.

उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.

नई जिम्मेदारी निभाने का लिया संकल्प

समारोह के दौरान सभी पदोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं. इस अवसर पर पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

पदोन्नत अधिकारियों ने नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन