सिमरी में तीन पहिया वाहन से 146.88 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अवैध शराब लदी वाहन के साथ शराब तस्कर एवं उपस्थित उत्पाद सुरक्षा बल

बिहार के सिमरी में मद्य निषेध विभाग ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है. एक तीन पहिया वाहन से 146.88 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है. इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: मद्य निषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन (एनएच) के समीप एक तीन पहिया वाहन से 146.880 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. इस कार्रवाई में दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

सहायक आयुक्त (मद्य निषेध) प्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद मद्य निषेध पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध तीन पहिया वाहन की तलाशी ली.

तलाशी के दौरान वाहन से 146.880 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसके बाद वाहन को भी जब्त कर लिया गया.

वैशाली के दो आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के छोटी चांदपुर खुर्द निवासी मो. सहीम और रोहित कुमार के रूप में हुई है.

उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

सहायक आयुक्त ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन