सीएम कर सकते हैं हरिबोल तालाब सह पार्क का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

डीएम व एसएसपी ने किया स्थल का मुआयना दरभंगा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शहर में संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम, नगर आयुक्त घनश्याम मीना और सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार ने नगर निगम के पास स्थित हरिबोल तालाब सह पार्क का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने तालाब के पानी […]

विज्ञापन

डीएम व एसएसपी ने किया स्थल का मुआयना

आपके शहर में

विज्ञापन
दरभंगा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शहर में संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम, नगर आयुक्त घनश्याम मीना और सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार ने नगर निगम के पास स्थित हरिबोल तालाब सह पार्क का निरीक्षण किया.
अधिकारियों ने तालाब के पानी को साफ कर पीने योग्य बनाने का सुलभ संयंत्र भी देखा. साथ ही प्राथमिक विद्यालय, सेनापत में शहर के पहले वाटर हार्वेस्ट स्कूल का भी निरीक्षण किया. पदाधिकारियों ने आस- पास के मूसा साह मध्य विद्यालय, कन्या विद्यालय, मारवाड़ी उच्च विद्यालय सहित नगर निगम का सुरक्षा की दृष्टि से मुआयना किया. नगर स्थित डीएमसीएच पार्क और हरिबोल तालाब को मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम में निरीक्षण श्रेणी में रखा गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन