रेडियोथेरेपी, मनोरोग, एनाटोमी एवं फिजियोथेरेपी विभागाध्यक्षों का वेतन रुका

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : डीएमसीएच के चार विभागाध्यक्षों के वेतन पर रोक लगा दी गयी है. इन विभागों में रेडियोथेरेपी, मनोरोग, फिजियोथेरेपी व एनाटोमी विभाग के अध्यक्ष शामिल हैं. डीएमसी प्रशासन का कहना है कि विभागों से ये लोग नियमित रुप से गायब चल रहे हैं. ओपीडी व विभागों के निरीक्षण के दौरान इनकी अनुपस्थिति पायी जाती […]

विज्ञापन

दरभंगा : डीएमसीएच के चार विभागाध्यक्षों के वेतन पर रोक लगा दी गयी है. इन विभागों में रेडियोथेरेपी, मनोरोग, फिजियोथेरेपी व एनाटोमी विभाग के अध्यक्ष शामिल हैं. डीएमसी प्रशासन का कहना है कि विभागों से ये लोग नियमित रुप से गायब चल रहे हैं. ओपीडी व विभागों के निरीक्षण के दौरान इनकी अनुपस्थिति पायी जाती रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसे लेकर डीएमसी प्रशासन द्वारा कई बार अल्टीमेटम भी दिया गया. विभागाध्यक्षों से स्पष्टीकरण भी पूछा गया है. बावजूद ये लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे थे. अंतत: डीएमसी प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है. जानकारी के अनुसार एकांउट विभाग को इन चार विभागाध्यक्षों के वेतन पर रोक लगाने को लेकर निर्देशित कर दिया गया है.

कहा गया है कि जब- तक संबंधित विभागाध्यक्ष विभाग में नियमित रुप से उपस्थिति दर्ज नहीं करते, प्रतिदिन प्राचार्य कार्यालय में ससमय उपस्थिति पंजिका नहीं भेजते, तब-तक यह आदेश जारी रहेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन