बिजली विभाग के कनीय अभियंता के गले से चेन छीनी

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के वीआइपी रोड में एक बाइक सवार उचक्कों ने स्कूटी से जा रही महिला के गले से सोने का चेन झपट लिया. महिला बिजली विभाग के डीएमसीएच उपकेंद्र में कनीय अभियंता के पद पर काम कर रही है. जेइ श्वेता सिन्हा ने लहेरियासराय थाना को दिये आवेदन में बताया है […]

विज्ञापन

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के वीआइपी रोड में एक बाइक सवार उचक्कों ने स्कूटी से जा रही महिला के गले से सोने का चेन झपट लिया. महिला बिजली विभाग के डीएमसीएच उपकेंद्र में कनीय अभियंता के पद पर काम कर रही है. जेइ श्वेता सिन्हा ने लहेरियासराय थाना को दिये आवेदन में बताया है कि शनिवार की दोपहर बाद वह लहेरियासराय की ओर से जा रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

वीआइपी रोड़ में प्रिंस होटल के पास चेन झपट्टा गिरोह के सदस्य ने दो भर के सोने का चेन झपट लिया. बाइक सवार दो युवक काला रंग का शर्ट-पैंट पहने था. चेन झपट कर लहेरियासराय टावर की ओर भाग गया. प्रभारी थाना प्रभारी राशिद परवेज ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी फूटेज के आधार पर अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन