शराब पीने को ले पैसा नहीं देने पर पिटाई

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा : मिश्रीगंज मस्जिद के समीप रविवार की रात करीब 9.30 बजे स्थानीय रंजीत कुमार शर्मा को कुछ बदमाशों ने पीटकर घायल कर दिया. उसकी जेब से 25 हजार रुपया भी छीन लिया. रंजीत ने मामले को लेकर मुहल्ला निवासी मो. दुलारे, अलुवा पोखर निवासी नेपाली यादव के पुत्र अंशु कुमार यादव एवं मुहल्ला के […]

विज्ञापन

दरभंगा : मिश्रीगंज मस्जिद के समीप रविवार की रात करीब 9.30 बजे स्थानीय रंजीत कुमार शर्मा को कुछ बदमाशों ने पीटकर घायल कर दिया. उसकी जेब से 25 हजार रुपया भी छीन लिया. रंजीत ने मामले को लेकर मुहल्ला निवासी मो. दुलारे, अलुवा पोखर निवासी नेपाली यादव के पुत्र अंशु कुमार यादव एवं मुहल्ला के राकेश साह के खिलाफ विवि थाना में मामला दर्ज कराया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आवेदन में रंजीत ने कहा है कि वह देर शाम घर से महराजी पुल की ओर जा रहा था. मिश्रीगंज मस्जिद के निकट आरोपित तीनों बदमाशों ने उसे घेर लिया. शराब पीने के लिये जबर्दस्ती पैसे की मांग की. नहीं देने पर तीनों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया. इसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन