Darbhanga airport: दरभंगा एयरपोर्ट पर कोहरे का साइड इफेक्ट, ट्रेन से भी सस्ता हुआ दिल्ली का हवाई सफर

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

फाइल फोटो

Darbhanga airport: ट्रेन में लगातार बढ़ती भीड़ और कंफर्म टिकट नहीं मिलने की परेशानी से जूझ रहे यात्रियों के लिए अकाशा एयरलाइंस एक बेहतर विकल्प के रूप में उभरा है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Darbhanga airport: दरभंगा. हवाई सफर को महंगा मान कर चलने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. कोहरे के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से टिकटों की मांग कम हो गयी है. ऐसे में दरभंगा से दिल्ली के बीच हवाई किराया इन दिनों ट्रेन से भी सस्ता हो गया है. जनवरी माह में अधिकांश तारीख में दिल्ली जाने का हवाई किराया चार हजार रुपये से कम है. जानकारी के अनुसार जनवरी माह में कुल 26 दिन दरभंगा से दिल्ली का हवाई किराया चार हजार से नीचे बना हुआ है. खास बात यह है कि 19 जनवरी को अकास एयरलाइंस का टिकट मात्र 2856 रुपये में मिल रहा है, जो स्लीपर और कई मामलों में एसी ट्रेन किराये से भी कम है.

मुंबई के लिए भी मिल रहा बेहतर विकल्प

जानकारी के अनुसार केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि दरभंगा से मुंबई के बीच भी हवाई किराया काफी किफायती हो गया है. यात्रियों को 4300 रुपये में मुंबई का हवाई टिकट उपलब्ध हो रहा है. लगभग 30 घंटे से अधिक की ट्रेन यात्रा के मुकाबले महज कुछ घंटों में मुंबई पहुंचने की सुविधा यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. ट्रेन में लगातार बढ़ती भीड़ और कंफर्म टिकट नहीं मिलने की परेशानी से जूझ रहे यात्रियों के लिए अकाशा एयरलाइंस एक बेहतर विकल्प के रूप में उभरा है. कम किराया, समय की बचत और सुविधाजनक यात्रा के कारण लोग हवाई सफर को प्राथमिकता देने लगे हैं.

यात्री संख्या में बढ़ोतरी की संभावना

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इसी तरह किफायती किराया बना रहा, तो आने वाले दिनों में दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. सस्ते हवाई किराये ने आम लोगों की सोंच बदल दी है. हवाई यात्रा अब केवल खास लोगों तक ही सीमित नहीं रह गई है.

एयरपोर्ट ऑथोरिटी को रखना होगा ध्यान

अजय कुमार मिश्रा कहते हैं कि हवाई यात्रा के प्रति स्थानीय लोगों उत्साह का ध्यान एयरपोर्ट ऑथोरिटी को भी है. यही कारण है कि विस्तार को लेकर नव निर्माण कार्य काफी तेजी से जारी है. वर्तमान में धुंध के कारण विमान सेवा प्रभावित हो जाती है. टिकट बुक कराने के बावजूद लोग यात्रा से वंचित हो जाते है. प्रतिकूल मौसम के मद्देनजर हवाई यात्रा पर ब्रेक लग जाता है. इससे लोगों को काफी परेशानी होती है.

Also Read: Marine Drive: नये साल में छपरा मरीन ड्राइव का निर्माण होगा तेज, रिविलगंज-विशुनपुरा बाइपास से मिलेगी जाम से मुक्ति

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन