दरभंगा एयरपोर्ट से 18 विमानों में रिकार्ड लोगों ने किया आवागमन, रोजाना आ-जा रहे दो हजार से अधिक पैसेंजर

Updated at : 21 Apr 2022 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा एयरपोर्ट से 18 विमानों में रिकार्ड लोगों ने किया आवागमन, रोजाना आ-जा रहे दो हजार से अधिक पैसेंजर

दरभंगा एयरपोर्ट से 18 विमानों में रिकार्ड लोगों ने आवागमन किया है. मंगलवार को इस साल में अब तक सर्वाधिक 18 फ्लाइटों में 2803 यात्रियों ने दरभंगा एयरपोर्ट से आवागमन किया. चौथी बार दरभंगा एयरपोर्ट से 2800 से अधिक यात्रियों के आवागमन का नया रिकॉर्ड बना है.

विज्ञापन

अजय कुमार मिश्रा. दरभंगा एयरपोर्ट सीमित संसाधनों के बीच लगातार नया कीर्तिमान बनाता जा रहा है. विगत एक पखवाड़ा से आवागमन करने वाले हवाई यात्रियों की संख्या में उछाल देखा जा रहा है. मंगलवार को इस साल में अब तक सर्वाधिक 18 फ्लाइट में 2803 यात्रियों ने दरभंगा एयरपोर्ट से आवागमन किया. इससे पहले पिछले साल तीन बार पैसेंजरों का आंकड़ा 2800 के पार गया था. चौथी बार दरभंगा एयरपोर्ट से 2800 से अधिक यात्रियों के आवागमन का नया रिकॉर्ड बना है.

सिविल एन्क्लेव में यात्रियों को सुविधा नहीं

यात्रियों व विमानों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, पर उस अनुपात में सिविल एन्क्लेव में सुविधा का विस्तार नहीं हो पा रहा है. फ्लाइट पकड़ने पहुंचने वाले यात्रियों को बैठने की जगह तक नहीं मिल पाती है. लिहाजा कई घंटे लोगों को खड़ा होकर गुजारना पड़ता है. खासकर बीमार, बुजुर्ग, महिला व बच्चों को काफी दिक्कत होती है. विमान लेट होने की स्थिति में समस्या और बढ़ जाती है.

आठ नवंबर 2020 में शुरू हुई थी हवाई यात्रा

आठ नवम्बर 2020 को यहां से हवाई यात्रा शुरू हुई थी. चालू माह में अब तक कुल 276 विमानों में 39249 पैसेंजरों ने आवागमन किया. इसमें 21177 यात्री दरभंगा हवाई अड्डा पर उतरे व 18072 ने यहां से उड़ान भरी. यहां लैड करने वाले पैसेंजरों की संख्या अधिक रही.

Also Read: Bihar Weather: सीतामढ‍़ी में आंधी-पानी का कहर, दो लोगों की मौत, 18 जख्मी, कई जगहों पर छतों से उड़े छप्पर
दिनांक पैसेंजरों की संख्या

  • 14 नवम्बर 2021 2923

  • 10 जुलाई 2021 2805

  • 18 जुलाई 2021 2855

  • 19 अप्रैल 2022 2803

दिनांक — फ्लाइट्स — यात्रियों की संख्या

  • 20 अप्रैल—18—-2626

  • 19 अप्रैल —18 —2803

  • 18 अप्रैल—6 —2276

  • 17 अप्रैल—6—–2531

  • 16 अप्रैल—14—-2064

  • 15 अप्रैल—18—-2676

  • 14 अप्रैल—16—-2406

  • 13 अप्रैल—14—-2105

  • 12 अप्रैल—16—2280

  • 11 अप्रैल —16—2226

  • 10 अप्रैल—14—-2056

  • नौ अप्रैल—-16 — 2290

  • आठ अप्रैल—14 —1953

  • सात अप्रैल—10 —1541

  • छह अप्रैल—12 —1629

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन