ePaper

Bihar: सुल्तानगंज में मगरमच्छ ने युवक को गंगा में खिंचा,चबा लिया पैर और फिर ....

Updated at : 19 Aug 2022 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: सुल्तानगंज में मगरमच्छ ने युवक को गंगा में खिंचा,चबा लिया पैर और फिर ....

Crocodile targeted the youth सुल्तानगंज स्थित गंगा नदी जहाज घाट के समीप मगरमच्छ ने स्नान करने गए युवक को पानी के अंदर खींच लिया और उसके एक पैर को चबा गया. युवक किसी प्रकार मगरमच्छ के चंगुल से बाहर निकला.

विज्ञापन

भागलपुर के सुल्तानगंज में मगरमच्छ ने शुक्रवार को एक युवक को अपना निशाना बनाते हुए उसके एक पैर को चबा गया. पिछले एक सप्ताह से मगरमच्छ यहां पर अपना आतंक मचाये हुए हैं. सबसे पहले अजगैवीनाथ मंदिर के पास पिछले दिनों एक मगरमच्छ देखा गया था. श्रावणी मेला के दौरान उसके दिखते ही श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया था. मगरमच्छ को पकड़ने में वन विभाग असफल रहा था. फिर बुधवार को मगरमच्छ अपना शिकार खोजने नदी से बाहर निकल गया था. मगरमच्छ को बाहर देखते ही ग्रामीणों में अफरातफरी मच गयी. किसी तरह मगरमच्छ को वापस पानी में भगाया गया था.

undefined

शनिवार को सुल्तानगंज स्थित गंगा नदी जहाज घाट के समीप मगरमच्छ ने स्नान करने गए युवक को पानी के अंदर खींच लिया और उसके एक पैर को चबा गया. युवक किसी प्रकार मगरमच्छ के चंगुल से बाहर निकला. लेकिन, तब तक मगरमच्छ ने युवक के दायां पैर का मांश नोच लिया और उसके नुकीले दांत से उसके पैर की हड्डी भी टूट गई. जख्मी युवक का नाम सुरेश मंडल है. 43 वर्षीय सुरश मंडल किसान है. उसके परिजनों ने उसे शहर के एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया है. जहां उनको बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर रेफर किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन